Samsung Galaxy S23 Price: फ्लिपकार्ट पर इस वक्त GOAT सेल जारी है, जिसमें फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर और डील्स मिल रही हैं। सबसे बेहतरीन डील्स अभी Samsung Galaxy S23 5G पर मिल रही है, जो अपने MRP से आधी कीमत पर मिल रहा है। कंपनी ने 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। सेल में यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिना किसी ऑफर के 50,000 रुपये में बिक रहा है।
डिस्काउंटेड कीमत पर यह स्मार्टफोन Xiaomi 14 Civi, OnePlus 12R, OnePlus 11, Vivo V30 Pro जैसे हैंडसेट को टक्कर दे रहा है। एक साल से ज्यादा पुराना होने के बावजूद, Samsung के इस फोन में Galaxy AI और दूसरे प्रीमियम फीचर्स हैं, जो इसे काफी जबरदस्त डील बना देते हैं। अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां ऑफर, वेरिएंट के हिसाब से कीमतें और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है…
Samsung Galaxy S23 5G की भारत में कीमत
सैमसंग S23 5G फ्लिपकार्ट पर 46,999 रुपये (8GB + 128GB) में उपलब्ध है। जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है। खरीदार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक या फ्लिपकार्ट UPI ट्रांजेक्शन के जरिए 1,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा, आप डिवाइस पर कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। साथ ही, आप डील को आसान बनाने के लिए एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी देख सकते हैं। इस बीच, डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी जान लें…
Samsung Galaxy S23 5G के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग S23 में 6.1 इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में एड्रेनो 740 GPU के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 CPU मिलता है और यह डिवाइस आउट ऑफ दी बॉक्स Android 13 के साथ आता है और इसमें जल्द ही एंड्रॉयड 14 के साथ वन यूआई 6.1 अपडेट मिलेगा जो गैलेक्सी एआई फीचर्स ऑफर करेगा।
कैमरा और बैटरी भी शानदार
IP68-रेटेड गैलेक्सी फ्लैगशिप में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 3,900mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP OIS मेन + 12MP अल्ट्रा वाइड + 10MP 3x टेलीफोटो रियर कैमरा और 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए, हैंडसेट में चार्जिंग के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB टाइप-C 3.2 जेन 1 पोर्ट है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
6 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines