Flipkart GOAT Sale Discount on POCO M6 Pro 5G: फ्लिपकार्ट पर अभी GOAT सेल जारी है जो 25 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कई दमदार फोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। सेल में सबसे जबरदस्त डील्स 5G स्मार्टफोन्स पर देखने को मिल रही हैं। सेल में एक डिवाइस तो अभी सिर्फ 9,499 रुपये में मिल रहा है। ये फोन इस प्राइस में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स ऑफर कर रहा है। अगर आप भी 10 हजार रुपये के बजट में काफी वक्त से कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये डिवाइस आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…
POCO M6 Pro 5G ऐसे खरीदें सस्ता में
दरअसल आज जिस डिवाइस की हम बात कर रहे हैं उसका नाम POCO M6 Pro 5G है जो पिछले साल भारत में 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। हालांकि फ्लिपकार्ट GOAT सेल में आप इस डिवाइस के 4 GB RAM और 128GB ROM वेरिएंट को बिना किसी बैंक ऑफर के 9,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC Bank Credit Card EMI से फोन को खरीदने पर कंपनी एक्स्ट्रा 1500 रुपये की छूट दे रही है, जो इस डील को एक बेहतरीन डील बना देता है। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन भी जानते हैं…
POCO M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
पोको M6 प्रो 5G में 6.79 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ, पैनल 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर के साथ-साथ 3.5mm ऑडियो जैक और बॉटम-फायरिंग स्पीकर भी है।
ये भी पढ़ें : Google Pay, Phonepe, Paytm पर मिलने वाले फ्री कूपन का मिलेगा पैसा, जानिए कैसे?
प्रोसेसर और बैटरी भी दमदार
पोको M6 प्रो 5G में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 2x 2.2 GHz A78 और 6x 2GHz A55 Kryo CPU कोर का कॉन्फ़िगरेशन है, जो Adreno 613 GPU के साथ आता है। MIUI 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ Android 13 पर चलने वाला, M6 Pro 5G 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी से लैस है। कैमरा डिपार्टमेंट में, स्मार्टफोन में एक डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। आगे की तरफ, इसमें पंच-होल कटआउट के अंदर 8MP का कैमरा है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines