Flipkart GOAT Sale 2024: स्मार्टफोन मेकर नथिंग 31 जुलाई को भारत में फोन 2(a) प्लस को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि कंपनी ने फोन (2) के अपग्रेड पर कोई अपडेट शेयर नहीं किया है लेकिन इससे पहले ही Flipkart GOAT Sale में एक साल पुराना नथिंग फोन (2) काफी सस्ते में मिल रहा है।
फोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन अब 20,000 रुपये की भारी छूट पर बिक रहा है, जिससे इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम हो गई है। अगर आप हैंडसेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं…
Flipkart GOAT Sale: नथिंग फोन 2 की कीमत
Flipkart पर नथिंग फोन (2) का 8GB + 128GB वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध है। जबकि फोन (2) के 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 39,999 रुपये है। यह व्हाइट और डार्क ग्रे कलर में आता है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं। ग्राहक एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 29,700 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। इस बीच, डिवाइस के चलिए स्पेसिफिकेशन भी जानें…
नथिंग फोन 2 के स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है। IP54 रेटेड स्मार्टफोन में एड्रेनो 730 GPU के साथ 4nm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट है। डिवाइस नथिंग OS 2.0 के साथ आता है और इसमें नया ग्लिफ इंटरफेस दिया गया है। साथ ही, इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
50MP के दो कैमरा…
कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलता है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines