Flipkart GOAT Sale Discount on iPhone 15: एप्पल ने सितंबर 2023 में भारत में iPhone 15 को लॉन्च किया था। हैंडसेट अब Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट की GOAT सेल 2024 आज यानी 20 जुलाई से सभी के लिए लाइव हो गई है। फ्लैगशिप iPhone, Apple की ओर से सबसे कम कीमत पर पेश किए जाने वाले लेटेस्ट प्रोडक्ट्स में से एक है। अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस खास ऑफर के बारे में जरूर जान लें जिससे आप डिवाइस को सिर्फ 35,597 में खरीद सकते हैं। चलिए जानें कैसे…
भारत में iPhone 15 की कीमत
iPhone फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये (128GB) की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि फोन का 256GB और 512GB वेरिएंट 74,999 रुपये और 94,999 रुपये में मिल रहा है। वेबसाइट ने नेट बैंकिंग ट्रांजेक्शन के जरिए 1,000 रुपये की छूट या Flipkart Axis Bank कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक देने की भी बात कही है।
एक्सचेंज ऑफर सबसे खास…
Flipkart एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए तो आप डिवाइस पर 57,450 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इस एक्सचेंज ऑफर में अगर आप iPhone 13 को एक्सचेंज करते हैं तो एक्स्ट्रा 29,700 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो 7 दिन बाद भी अपने डिवाइस को एक्सचेंज कर सकते हैं। ये पहली बार है जब कोई प्लेटफॉर्म ऐसी सुविधा दे रहा है। एक्सचेंज और फ्लैट छूट के साथ आप डिवाइस को 35,597 रुपये में खरीद सकते हैं।
कॉम्बो ऑफर
साथ ही, प्लेटफॉर्म डिवाइस पर कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट दे रहा है। ये ऑफर डील को और भी शानदार बना देता है जिसकी मदद से आप डिवाइस को और भी कम कीमत पर ले सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो हैंडसेट को आप ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो शेड्स में खरीद सकते हैं। इस बीच, चलिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी जानते हैं…
iPhone 15 स्पेसिफिकेशन
Apple के लेटेस्ट iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन है जिसमें 2,000nits की पीक ब्राइटनेस और सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन है। डिवाइस में A16 बायोनिक चिप है और यह iOS 17 पर चलता है। जबकि इसे सितंबर में iOS 18 अपडेट मिलने की संभावना है। हालांकि इस हैंडसेट को Apple इंटेलिजेंस फीचर नहीं मिलेंगे।
iPhone 15 के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में पीछे की तरफ 48MP का मेन और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो डिवाइस में डायनामिक आइलैंड, IP68 रेटिंग और 15W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines