5G Smartphone Under 10000: Flipkart पर आज से GOAT Sale शुरू हो गई है, जिसमें कई स्मार्टफोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। यह सेल प्लेटफॉर्म पर 25 जुलाई तक लाइव रहेगी। अगर आप भी काफी समय से 10 हजार के बजट में दमदार फोन ढूंढ रहे हैं तो यह इन स्मार्टफोन खरीदने का तगड़ा मौका हो सकता है। कुछ स्मार्टफोन्स पर प्लेटफॉर्म 41% तक की छूट दे रहा है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में सैमसंग का भी एक धांसू 5G फोन शामिल है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
REDMI 13C 5G
फ्लिपकार्ट सेल में रेडमी के इस दमदार फोन को आप अभी फ्लैट छूट के साथ सिर्फ 10,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। कंपनी डिवाइस पर एक कॉम्बो ऑफर भी दे रही है, जिसके जरिए आप डिवाइस पर एक्स्ट्रा 500 रुपये तक बचा सकते हैं। इससे फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम हो जाती है। डिवाइस में 4 GB RAM और 128 GB ROM मिलती है। साथ ही फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले, 50 MP Rear कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी भी है।
realme C65 5G
फ्लिपकार्ट की सेल में यह डिवाइस भी अभी सिर्फ 10,499 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर तो कंपनी Flipkart Axis Bank Card के जरिए एक्स्ट्रा 5 परसेंट की छूट दे रही है, जिससे इस फोन का प्राइस भी 10 हजार रुपये से कम हो जाता है। रेडमी की तरह इस फोन में भी आपको 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज मिलती है। डिवाइस में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले, 50 MP Rear कैमरा और 8MP Front कैमरा मिलता है। फोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी है।
SAMSUNG Galaxy F14 5G
लिस्ट के अगले फोन की बात करें तो इसमें हमने सैमसंग का फोन ऐड किया है, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ 5G कनेक्टिविटी देखने को मिल रही है। सेल में अभी आप इस फोन को सिर्फ 10,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। फोन पर कंपनी 5 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिससे आप डिवाइस को 10 हजार से कम में अपना बना सकते हैं। पहले बताए गए दोनों फोन्स के मुकाबले इसमें ज्यादा बड़ी बैटरी और ज्यादा स्टोरेज मिल रही है।
POCO M6 Pro 5G
फ्लिपकार्ट सेल में POCO M6 Pro 5G भी 41% तक छूट के साथ मिल रहा है। सेल में आप इसे बिना किसी ऑफर के सिर्फ 9,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। डिवाइस की कीमत और कम करने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर का सहारा भी ले सकते हैं। डिवाइस में 6 GB RAM, 128 GB ROM और 5000mAh की बैटरी मिलती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
4 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
7 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
8 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
9 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines