हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Flipkart Gadgets Sale में फिर औंधे मुंह गिरी iPhone 16 की कीमत, मिल रहा 16 हजार का Discount!

Flipkart Sale iPhone 16 Discount Offer: नया आईफोन खरीदने वालों के लिए फ्लिपकार्ट जबरदस्त डील लाया है। जहां से आप लेटेस्ट आईफोन पर 16 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।

विज्ञापन

Flipkart Gadgets Sale iPhone 16 Discount Offer: क्या आप भी लेटेस्ट iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल इस वक्त Flipkart पर Gadgets Sale चल रही है जिसमें iPhone 16 की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, जहां इस प्रीमियम फोन पर ऑफर्स के साथ 16 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। एप्पल के लेटेस्ट iPhone 16 को अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल और किन ऑफर्स के तहत आप इस जबरदस्त स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं…

iPhone 16 पर महा डिस्काउंट

एप्पल ने पिछले साल अपनी लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज को पेश किया था। अब इस सीरीज का बेस मॉडल iPhone 16 फ्लिपकार्ट की सेल में काफी सस्ता मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि फोन पर सीधे लगभग 10 हजार की छूट मिल रही है। यही नहीं कंपनी फोन पर एक कूपन डिस्काउंट भी दे रही है जहां से आप 1 हजार रुपये एक्स्ट्रा बचा सकते हैं।

सबसे तगड़ा बैंक और एक्सचेंज ऑफर

इसके अलावा बैंक ऑफर्स के साथ तो कंपनी 5500 रुपये तक की छूट दे रही है जो इसे और भी खास डील बना देता है। HSBC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ आप इस डिवाइस पर ये डिस्काउंट ले सकते हैं जिससे फोन की फाइनल प्राइस 63,499 हो जाती है। यानी 80 हजार का फोन अभी आपको 65 हजार से कम में मिल सकता है। इतना ही नहीं फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप iPhone 13 के एक्सचेंज पर 32,120 रुपये तक बचा सकते हैं जो प्राइस को और भी ज्यादा कम कर देता है। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू फोन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन

iPhone 16 के खास फीचर्स

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो पानी, छींटों और धूल से फोन को सेफ रखता है। iPhone 16 में सबसे खास इसका एक कैमरा कंट्रोल बटन है, जो विज़ुअल इंटेलिजेंस का एक्सेस भी देता है, जिससे यूजर्स चीजें और जगह को तेजी से पहचान सकते हैं। यह फोटो लेने या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए फास्ट कैमरा एक्सेस देता है। आने वाला अपडेट इन विज़ुअल इंटेलिजेंस फीचर्स को और ज्यादा बेहतर कर सकता है।

iPhone 16 में 48MP कैमरा मिल रहा है, जिसमें 2x टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए ƒ/1.9 अपर्चर वाला 12MP का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोटो Spatial फोटो और video capture को सपोर्ट करता है और ऑडियो मिक्स जैसे नए ऑडियो एडिटिंग फीचर्स भी ऑफर करता है। डिवाइस में इस बार पावरफुल A18 बायोनिक चिप मिल रहा है जो Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आता है। इसका 16-कोर न्यूरल इंजन बड़े जनरेटिव AI मॉडल चलाने के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Samsung के दमदार फोन पर Amazon दे रहा 14 हजार की छूट, फटाफट लपक लो डील!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola