Flipkart Flagship Sale Discount on Galaxy S23: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने पिछले साल भारत में खरीदारों के लिए Galaxy S23 और Galaxy S23 FE लॉन्च किए थे। दोनों स्मार्टफोन अब चल रही Flagship Sale 2024 के दौरान Flipkart पर भारी छूट पर बिक रहे हैं। रेगुलर कीमत में गिरावट के अलावा, खरीदार बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए एक्स्ट्रा कैशबैक ले सकते हैं।
दोनों हैंडसेट Galaxy AI फीचर्स और अन्य प्रीमियम स्पेसिफिकेशन को सपोर्ट करते हैं और डिस्काउंटेड प्राइस पर ये एक बेहतरीन डील्स हैं। अगर आप इनमें से कोई भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए इस खास ऑफर के बारे में जानें…
Samsung Galaxy S23 की कीमत
Samsung Galaxy S23 को कंपनी ने 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। Galaxy S23 5G अब Flipkart पर 44,999 रुपये (8GB + 128GB) में उपलब्ध है। जबकि 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत अब 49,999 रुपये है। हैंडसेट को क्रीम, ग्रीन, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक शेड्स में लिस्ट किया गया है। खरीदार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं।
साथ ही, कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट और ‘बाय मोर, सेव मोर’ के जरिए 1,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। अन्य ऑफर के लिए, खरीदार एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 49,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। फोन में AMOLED 120Hz स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप, 3,900mAh की बैटरी, 50MP + 10MP + 12MP रियर और 12MP का सेल्फी कैमरा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में मची लूट, 10 हजार रुपये की छूट के साथ मिल रहा है Motorola का लेटेस्ट फोन
Samsung S23 FE की कीमत
Samsung S23 FE को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, गैलेक्सी S23 FE अब फ्लिपकार्ट पर 33,999 रुपये (8GB + 128GB) से कम में उपलब्ध है। जबकि इसका 8GB + 256GB वैरिएंट 38,999 रुपये में मिल रहा है। फाइलिंग के समय यह तीन कलर ग्रेफाइट, मिंट और पर्पल में उपलब्ध है। आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक और कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट ले सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर के जरिए कंपनी 37,000 रुपये तक की छूट दे रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में डायनामिक AMOLED 2X 120Hz स्क्रीन, Exynos 2200 चिपसेट, 4,500mAh की बैटरी, 50MP + 12MP + 8MP रियर और 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Flagship Sale: 60% तक छूट के साथ खरीदें फोन से लेकर लैपटॉप!
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
44 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines