Flipkart Flagship Sale Discount offers on Smartphone: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आज यानी 6 अगस्त से फ्लैगशिप सेल शुरू हो गई है। दूसरी तरफ अमेजन पर भी Great Freedom Festival सेल दोपहर 12 बजे से लाइव हो गई है। फ्लिपकार्ट की इस Flagship Sale में कई धांसू प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में कई बड़े ब्रांड के Smartphone, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी सस्ते में मिल रहे हैं। खरीदार Flipkart Sale में 10 परसेंट का स्पेशल बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि ये ऑफर आपको सिर्फ ICICI Bank, BoB कार्ड और यस बैंक पर मिलने वाला है। चलिए कुछ डील्स के बारे में जानें…
फ्लिपकार्ट के सेल पेज के मुताबिक, फ्लैगशिप सेल के दौरान आप iPhone 15, Vivo T3 5G, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23 FE, Moto Edge 50 Fusion और दूसरे दमदार फोन्स पर बंपर छूट ले सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन पर भी सबसे जबरदस्त डील्स दे रही है। इन प्रोडक्ट्स पर तो कंपनी 80 परसेंट तक डिस्काउंट देने का वादा कर रही है।
Flipkart Flagship Sale: स्मार्टफोन डील्स
सेल से आप iPhone 15 को अभी बिना किसी ऑफर के 65,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी Nothing के फोन्स पर बेहतरीन डील्स दे रही है। वहीं, सैमसंग का Galaxy S23 5G सेल में सिर्फ 44,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा iPhone 14 Plus इस वक्त 53,999 रुपये में मिल रहा है। Moto Edge 50 फ्यूजन सेल में 20,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि 7999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आप टैबलेट खरीद सकते हैं।
Flipkart Flagship Sale : स्मार्ट टीवी पर डील्स
स्मार्ट टीवी पर डील्स की बात करें तो सेल में आप 4K टीवी 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। REDMI के 43 इंच Ultra HD (4K) टीवी पर इस वक्त कंपनी 44 परसेंट की छूट दे रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 23999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं सेल में SONY का Bravia 2 65 इंच टीवी सिर्फ 81,990 रुपये में मिल रहा है। कंपनी इस टीवी पर 44% की छूट दे रही है।
ये भी पढ़ें : Xiaomi Independence Day Sale: रेडमी के स्मार्टफोन, टीवी, Earbuds और टैबलेट पर छप्परफाड़ छूट!
Flipkart Flagship Sale : लैपटॉप की भी गिरी कीमत
फ्लिपकार्ट Flagship Sale में लैपटॉप पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। आप सेल के दौरान कई शानदार लैपटॉप सिर्फ 3555 रुपये की आसान EMI या 15000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। Acer Chromebook (2024) तो इस सेल में आधी कीमत पर मिल रही है और आप इसे सिर्फ 16,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि HP Chromebook (2024) तो सिर्फ 10,990 रुपये में मिल रही है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines