Flipkart Flagship Sale Deals on Electronics: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है और इससे पहले तमाम ई-कॉमर्स साइट पर अलग-अलग प्रोडक्ट को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। फ्रीडम सेल के तहत स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप पर भारी छूट मिल रही है। अगर आपका बजट कम है और आप फोन या लैपटॉप में से कुछ खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फ्लैगशिप सेल चल रही है। इसमें 60 प्रतिशत तक छूट के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कम बजट में तगड़े फीचर्स वाले फोन
फ्लिपकार्ट पर फ्लैगशिप सेल (Flipkart Flagship Sale 2024) के दौरान स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आपका बजट 10 से 40 हजार रुपये के अंदर है तो आप रियलमी (Realme), मोटोरोला (Motorola), इनफिनिक्स (Infinix) और सैमसंग (Samsung) जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। फ्रीडम सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर तमाम स्मार्टफोन छूट के साथ मिल रहे हैं।
Realme 13 Pro+ 5G Smartphone
रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन छूट के साथ मिल रहा है। फ्लैगशिप सेल में ये फोन 38,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में लिस्टेड है। सेल के तहत आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज छूट का फायदा उठा सकते हैं। एक्सचेंज डिस्काउंट के तहत 13,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Amazon Freedom Festival सेल में सस्ता हुआ स्मार्ट टीवी!
Motorola G85 5G Phone
मोटोरोला जी85 5जी फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप सेल में ये फोन 20,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में मिल रहा है। आपको बैंक ऑफर के तहत ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इस फोन पर 15,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
Infinix Note 40X 5G
इनफिनिक्स नोट 40X 5G की पहली सेल भी फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इस दौरान नोट 40X 5G को आप 19,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ है। इस पर बैंक ऑफर के तहत भी आप डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
OPPO K12x 5G
45W सुपरवूक चार्जर इन-द-बॉक्स के साथ आने वाला ओप्पो के12 5जी फोन फ्लैगशिप सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन को आप 15% की छूट के साथ 18,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए आप इस फोन को खरीद सकते हैं।
लैपटॉप पर भी मिल रही है भारी छूट!
फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप सेल के दौरान आप लैपटॉप को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। 21 प्रतिशत छूट से लेकर 60 प्रतिशत तक की छूट के साथ लैपटॉप को खरीदा जा सकता है। आप चाहें तो लैपटॉप पर मिल रहे बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।
Acer Chromebook (2024)
एसर क्रोमबुक (2024) लैपटॉप पर सीधा 60 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लैगशिप सेल में 14 इंच का एसर क्रोमबुक लैपटॉप 40,000 रुपये की जगह 15,990 रुपये में मिल रहा है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है, जिससे अधिक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
HP 360 Intel Celeron Quad Core N4120
एचपी 360 इंटेल सेलेरॉन क्वाड कोर एन4120 क्रोमबुक भी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 38 प्रतिशत छूट के साथ आप इसे 32,279 रुपये की जगह सिर्फ 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स के तहत 10 प्रतिशत तक छूट का फायदा उठा सकते हैं। 12,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसका फायदा एक अच्छे कंडीशन वाले लेटेस्ट लैपटॉप को चेंज करने पर मिल सकता है।
DELL Vostro Intel Core i3 12th Gen 1215U Laptop
फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप सेल में डेल वोस्ट्रो इंटेल कोर i3 12वीं पीढ़ी 1215U लैपटॉप को भी छूट के साथ बेचा जा रहा है। आप 15.6 इंच का लैपटॉप 49,198 रुपये की जगह 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप पर 26% तक छूट मिल रही है। ICICI Bank कार्ड पर 10 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। इसके अलावा 28,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Google Pay से लेकर Swiggy तक, इन 5 Apps से रोजमर्रा के काम होंगे आसान!
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
4 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
6 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
7 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
9 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines