Flipkart End of Season Sale: फ्लिपकार्ट पर एंड ऑफ सीजन सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सैमसंग, मोटोरोला, पोको, ओप्पो, आईफोन समेत कई टॉप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के फोन पर शानदार डील्स दी जा रही है। आप सेल के जरिए तमाम महंगे स्मार्टफोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लैगशिप फोन को खरीदने का सोच रहे हैं या मिड रेंज स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट पर एंड ऑफ सीजन सेल के दौरान कौन से फोन टॉप डील्स के साथ लिस्टेड है।
Apple iPhone 16 Pro
फ्लिपकार्ट पर एंड ऑफ सीजन सेल लाइव हो चुकी है। इस दौरान आईफोन 16 प्रो को सस्ते में बेचा जा रहा है। इसे 1,09,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स का भी बेनिफिट दिया जाएगा जिससे फोन की कीमत और कम हो सकती है।
Samsung S25 Ultra 5G
सैमसंग S25 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को 1,17,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदने का मौका है। एंड ऑफ सीजन सेल में इसका 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट 1,29,999 रुपये में लिस्टेड है और इस पर 50,900 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर खरीदने के दौरान अधिक छूट चाहिए तो बैंक ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं।
Motorola G85 5G
फ्लिपकार्ट पर एंड ऑफ सीजन सेल के दौरान मोटोरोला G85 5G स्मार्टफोन को 15,999 रुपये के साथ बेचा जा रहा है। आप इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 13,700 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट उपलब्ध है। इस फोन को बैंक ऑफर्स के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत तक ऑफ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Motorola Edge 60 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रही है 7000 रुपये की छूट; जानें Offers
Realme P3x 5G
रियलमी पी3एक्स 5जी को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ फ्लिपकार्ट पर एंड ऑफ सीजन सेल में बेचा जा रहा है। इसके 128 GB स्टोरेज वाले फोन को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स के साथ अधिक छूट का लाभ मिलेगा। फोन पर 11,400 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
OPPO K12x 5G
ओप्पो के12एक्स 5जी फोन को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर 23 प्रतिशत छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल के दौरान ये फोन बैंक और एक्सचेंज छूट के साथ लिस्टेड है। फोन एक्सचेंज करने पर 10,650 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Best 5G Smartphones: 30 हजार रुपये से कम में 5 बेस्ट स्मार्टफोन; जानें कीमत, कैमरा-बैटरी समेत सब कुछ
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines