Flipkart End Of Season Sale 2024: जल्द ही iPhone 16 सीरीज लॉन्च होने जा रही है। दूसरी तरफ Flipkart पर अभी “बिग एंड ऑफ सीजन सेल” जारी है, जिसमें iPhones पर शानदार ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। रेगुलर iPhone 15 और iPhone 15 Plus के अलावा कंपनी इन दिनों iPhone 14 Plus पर 20,901 रुपये की भारी छूट दे रही है।
इतना ही नहीं, खरीदार डील को आसान बनाने के लिए उपलब्ध ऑफर्स के जरिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इनमें बैंक, एक्सचेंज और कॉम्बो ऑफर शामिल हैं। अगर आप डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 14 Plus पर उपलब्ध ऑफर जरूर चेक कर लें।
Flipkart पर iPhone 14 Plus की कीमत
Apple iPhone 14 Plus इस वक्त 58,999 रुपये (128GB) की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। साथ ही 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 68,999 रुपये और 88,999 रुपये है। इसे मिडनाइट, स्टारलाइट, RED, ब्लू, पर्पल और येलो कलर में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो खरीदार Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
फोन पर मिल रहे अन्य ऑफर्स की बात करें तो आप एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 50,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये और UPI ट्रांज़ैक्शन के जरिए 500 रुपये की छूट ले सकते हैं। खरीदारी के दौरान, अगर आप Apple AirPods Pro खरीदते हैं, तो आप एक्स्ट्रा 500 रुपये बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गंवा दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
अभी iPhone 14 Plus खरीदना कितना सही?
देखा जाए तो 2024 में iPhone 14 Plus पर मिल रही ये डील इतनी बुरी भी नहीं है। हालांकि आप अपनी जरूरतों के अनुसार बेस्ट मॉडल चुन सकते हैं। अगर आपका बजट 60,000 रुपये से कम है और आपको इस कीमत पर सिर्फ बड़ी स्क्रीन (6.7 इंच) का iPhone चाहिए, तो iPhone 14 Plus खरीदने का ये बेस्ट टाइम हो सकता है। एक साल से ज्यादा पुराना होने के बावजूद यह स्मार्टफोन डिस्काउंट प्राइस के साथ एक बेहतरीन डील है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
4 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
8 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines