Flipkart Dussehra Sale 2023: ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने दशहरा सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 29 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट इस सेल के जरिए खास तौर पर फैशन को प्रमोट कर रही है। लेकिन, इस सेल में स्मार्टफोन पर भी जबरदस्त ऑफर उपलब्ध होगा। ई कॉमर्स साइट ने माइक्रोसाइट भी लाइव कर चुका है, जिसमें बताया है कि सेल के दौरान आईफोन से लेकर सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी, गूगल, वनप्लस सहित कई अन्य मोबाइल फोन ब्रांड्स पर धमाका ऑफर मिलेगा।
Flipkart Dussehra Sale 2023: ऑफर
बिग दशहरा सेल के दौरान आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स पर 10 फीसदी की छूट उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन पर ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। इतना ही नहीं मोबाइल फोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
उदाहरण के तौर पर माइक्रोसाइट में बताया गया है कि बिग दशहरा सेल के दौरान 19,999 रुपये एमआरपी वाले फोन को 15,999 रुपये की सेल प्राइस पर लिस्ट होगा। साथ ही इस फोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 5000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इस तरह इन ऑफर के बाद 19,999 रुपये एमआरपी वाले डिवाइस की कीमत घटकर महज 9,999 रुपये रह जाएगी। इतना ही नहीं माइक्रोसाइट में बताया गया है कि डिवाइस पर 2,499 रुपये/ महीना की ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः 12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000 mAh बैटरी वाले पावरफुल स्मार्टफोन पर 31 हजार की छूट, जल्द खरीदें
Flipkart Grand Festive Days Sale
अगर आप दशहरा सेल की शुरु होने का इंतजार नहीं कर सकते हैं तो इस दौरान फ्लिपकार्ट पर ग्रैंड फेस्टिव डेज सेल चल रही है। फ्लिपकार्ट के इस सेल में भी मोबाइल फोन पर भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर सहित अन्य कई लाभ मिल रहे हैं।
गूगल पिक्सल 8 मोबाइल फोन भारी छूट के साथ उपलब्ध
ग्रैंड फेस्टिव डेज सेल के दौरान गूगल पिक्सल 8 और 8 प्रो को भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। गूगल पिक्सल 8 को 75,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। डिवाइस पर 3,000 रुपये तक की एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट और बैंक ऑफर के तहत 8,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स का लाभ लेने के बाद गूगल पिक्सल 8 की कीमत घटकर 64,999 रुपये रह जाएगी।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines