Flipkart Dussehra Sale Iphone 14 Offer: ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही दशहरा सेल में एंड्रॉयड मोबाइल फोन से लेकर आईफोन पर बड़ी छूट मिल रही है। ऐसे में अगर आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आईफोन 14 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन को फ्लैट डिस्काउंट और 39 हजार रुपये से अधिक की एक्सचेंज बोनस के साथ मिल रहा है। आइए आईफोन 14 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Flipkart Dussehra Sale: आईफोन 14 को सस्ते में खरीदें का सुनहरा मौका
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 के बेस वेरिएंट (128GB) को दशहरा सेल के दौरान 12901 रुपये की फ्लैट डिस्काउंट के साथ 56,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 69,900 रुपये है। इसके साथ ही एसबीआई, आरबीएल बैंक और कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 750 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। इस ऑफर का लाभ लेने के बाद आईफोन 14 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत घटकर 56,249 हो जाएगी।
आईफोन 14 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत मिल रहा है। फ्लिपकार्ट दशहरा सेल के दौरान आईफोन 14 को 39,150 रुपये की एक्सचेंज बोनस के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक्सचेंज ऑफर पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करती है।
ग्राहक आईफोन 14 को मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट, प्रोडक्ट रेड, ब्लू और येलो कलर ऑप्शन में अपना बना सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः सब रह गए देखते! इधर Vivo ने चुपके से लॉन्च किया जबरदस्त फोन, कीमत मात्र इतनी
iPhone 14: स्पेसिफिकेशन
ऐप्पल आईफोन 14 Apple A15 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरे के मोर्चे पर आईफोन 14 में फोटोग्राफी के लिए रियर में 12MP प्राइमरी सेंसर के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए भी इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
28 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines