Flipkart Diwali Sale Discount Offer on iPhone 15: फ्लिपकार्ट पर काफी दिनों से दिवाली सेल चल रही है जिसका आज आखिरी दिन है। सेल के दौरान कई आईफोन मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन सबसे बड़ा ऑफर इस वक्त iPhone 15 पर देखने को मिल रहा है। अगर आप iPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लग रही थी, तो दिवाली पर इसे सस्ते में खरीदने का सबसे सही टाइम है। Flipkart से अभी आप डिवाइस को सिर्फ 52,599 रुपये में अपना बना सकते हैं। हालांकि ये प्राइस ऑफर्स के साथ है। बिना ऑफर्स के कीमत थोड़ी सी ज्यादा हो सकती है। चलिए पहले जानें डील…
क्या है ये डील?
फ्लिपकार्ट पर डिवाइस 56,599 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन SBI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए आप 3250 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं, इसके अलावा 750 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है जिससे फोन की कीमत 52,599 रुपये हो जाती है। लॉन्च प्राइस से देखें तो फोन पर आप कुल 27 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन पड़ा है, तो आप उसे एक्सचेंज बोनस के लिए बदल सकते हैं। इन ऑफर्स को मिला दें, तो फोन की कीमत 50,000 रुपये से कम हो जाती है।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह A16 बायोनिक चिप से लैस है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग या हैवी ऐप का इस्तेमाल करने के लिए बेस्ट है। डिवाइस में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जो आपको वाइब्रेंट कलर और शार्प विज़ुअल देता है, जो वीडियो देखने या Instagram पर स्क्रॉल करने के लिए एकदम सही है।
कैमरा भी बेहतरीन
जब कैमरे की बात आती है, तो iPhone 15 इसमें भी काफी आगे है क्योंकि इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसका मतलब है कि आप कम रोशनी में भी काफी अच्छी तस्वीरें खींच सकते हैं और अल्ट्रा-वाइड लेंस भी काफी जबरदस्त है जो लैंडस्केप या ग्रुप फोटो के लिए बढ़िया है। 12MP का फ्रंट कैमरा भी उन लोगों के लिए एक बेस्ट है जो सेल्फी लेना या वीडियो कॉल करना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon Diwali Sale में सस्ते हुए ये 10 मोबाइल, लिस्ट में iPhone भी शामिल
पूरे दिन की बैटरी लाइफ
यह 5G को भी सपोर्ट करता है, इसलिए आप इसमें फास्ट नेटवर्क स्पीड का मजा ले सकते हैं। साथ ही, इसमें पूरे दिन की बैटरी लाइफ है और यह MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बिना किसी परेशानी के अपने फोन को चार्ज करना बेहद सुविधाजनक हो जाता है।
क्या ये खरीदने लायक?
50,000 रुपये से कम कीमत में iPhone 15 एक बेहतरीन डील है, खासकर Apple की रेगुलर प्राइस को देखते हुए। इसमें सभी खूबियां हैं जैसे पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरे और एक धांसू डिस्प्ले। अगर आप iPhone अपग्रेड करने वाले हैं, तो Flipkart सेल के दौरान यह डील एक सुनहरा मौका है।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
6 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
23 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines