Flipkart Diwali Sale: दिवाली का त्योहार आते ही भारतीयों में शॉपिंग को लेकर अलग उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में लगभग सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपने कस्टमर्स के लिए सेल का आयोजन करते हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर्स के लिए दिवाली सेल शुरू की है। इस सेल के दौरान प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, स्मार्टफोन और गैजेट पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहा है।
यहां हम आप कुछ ऐसे फोन को लिस्ट कर रहे हैं , जिसको फ्लिपकार्ट पर 25000 रुपये से कम कीमत वाले डिवाइस के लिस्ट में रखा गया है। इस लिस्ट में रियलमी, पोको और हाल ही में आया स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग शामिल है। फीचर्स की बात करें तो इन डिवाइस में 5000mAh की बैटरी और कई खास फीचर्स मिलते हैं। हमारे द्वारा लिस्ट किए गए डिवाइस में 3 5G स्मार्टफोन – realme P2 Pro 5G, Nothing Phone (2a) 5G और POCO X6 Pro 5G शामिल है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Nothing Phone (2a) 5G
ये डिवाइस हाल के कुछ सालों में चर्चा में आए ब्रांड नथिंग का हिस्सा है। Nothing Phone (2a) 5G को प्लेटफॉर्म पर 21,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस में आपको 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है।
फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी रोम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी दी गई है।
Nothing
कैमरा फीचर की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आप डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर नेट बैंकिंग और क्रेडिट/डेबिट/ATM कार्ड और कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से खरीद सकते हैं।
realme P2 Pro 5G
इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन में आपको बहुत से शानदार फीचर मिलते हैं। इस डिवाइस में आपको 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
कैमरा फीचर की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस फोन में आपको 5200mAh की बैटरी मिलती है। प्लेटफॉर्म ने इस डिवाइस को खरीदने के लिए बहुत से ऑप्शन दिए है, जिसमें नो कॉस्ट EMI, कैश ऑन डिलीवरी, नेट बैंकिंग और क्रेडिट/डेबिट/एटीएम कार्ड को शामिल किया गया है।
realme P2
यह भी पढ़ें – iPhone 17 Air के 4 लीक्स जो किसी Apple आईफोन में नहीं, Plus मॉडल बंद करवाएगा ये पतला फोन
POCO X6 Pro 5G
POCO X6 Pro 5G में आपको 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें कई शानदार फीचर्स जोड़े गए है। इस डिवाइस में आपको डाइमेंसिटी D8300 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है।
इस डिवाइस में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा ऑप्शन दिया है, जिसमें 64MP + 8MP + 2MP का सेटअप है। इसके अलावा फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
poco
फ्लिपकार्ट ने इस फोन के लिए कैश ऑन डिलीवरी, नेट बैंकिंग और क्रेडिट/डेबिट/ATM कार्ड का ऑप्शन दिया है। इस फोन को प्लेटफॉर्म पर 20999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
17 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
19 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines