Flipkart Diwali Dhamaka Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) के बाद 12 नवंबर 2023 से दिवाली धमाका सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। इनमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं जिन्हें आप काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं जो बेहतरीन कैमरा और अन्य तरह के फीचर्स के साथ हों, तो आप फ्लिपकार्ट दिवाली धमाका सेल (Diwali Dhamaka Sale ) का फायदा उठा सकते हैं। यहां पर ओप्पो, गूगल और सैमसंग के महंगे फोन कम कीमत में मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस फोन पर कितनी छूट मिल रही है?
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj Gift Ideas: भाई दूज को बनाएं और भी खास, गिफ्ट कर सकते हैं ये 5 बेस्ट और सस्ते गैजेट्स
OPPO Reno10 5G Smartphone
फ्लिपकार्ट दिवाली धमाका सेल में ओप्पो रेनो10 5जी को छूट के साथ खरीदने का मौका है। इस दौरान फोन पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिससे इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। दिवाली धमाका सेल में रेनो10 5जी को 38,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर सीधा 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर से फोन के दाम और भी कम हो सकते हैं। फोन एक्सचेंज करके आप 32 हजार रुपये तक का फायदा पा सकते हैं।
Google Pixel 7a Smartphone
गूगल पिक्सल 7ए स्मार्टफोन को आप सीधा 8,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट दिवाली धमाका सेल में पिक्सल 7ए की के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये की जगह 35,999 रुपये है। इसे खरीदने के लिए अगर आप SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर सीधा 10 प्रतिशत छूट का फायदा पा सकते हैं। जबकि, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 31,500 रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है। बस इसके लिए फोन की कंडीशन अच्छी होनी जरूरी है, साथ ही वो फोन लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Diwali Sale खत्म होने के बाद भी IPhone 14 और IPhone 15 पर छप्पर फाड़ ऑफर्स
SAMSUNG Galaxy S23 Ultra 5G
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसकी असल कीमत 1,49,999 रुपये है। हालांकि, आप फ्लिपकार्ट दिवाली धमाका सेल में इस फोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। बिना किसी ऑफर को अप्लाई करके गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी 1,24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को सीधा 7,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। अधिक डिस्काउंट के लिए ग्राहक बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत छूट का फायदा मिलेगा। जबकि, पुराना फोन बदलकर आप 42,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
9 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines