Flipkart Discount Offer on iPhone 15 : पिछले साल सितंबर महीने में एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 4 नए मॉडल पेश किए थे जिसमें iPhone 15,15 प्लस, iPhone 15 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल शामिल हैं। वहीं होली से पहले फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी बिना किसी बैंक ऑफर के 11 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक आईफोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट लप अभी सिर्फ 65,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। डील को और जबरदस्त बनाने के लिए फ्लिपकार्ट एचडीएफसी बैंक क्रेडिट होल्डर्स को एक्स्ट्रा 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है जिससे इसकी कीमत कम होकर 64,999 रुपये हो जाती है।
मिल रहा जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर
इसके अलावा, अगर आप 47,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर चुनते हैं, तो और भी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी फोन की एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। आपको यह भी बता दें कि कोई भी प्लेटफ़ॉर्म कभी भी यूजर्स को दिखाए गए एक्सचेंज ऑफर का फुल अमाउंट नहीं देता है। इसलिए आपके पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर कम डिस्काउंट मिलने की संभावना है, लेकिन ऑफर के साथ आप iPhone 15 को काफी कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 पंच-होल डिजाइन के साथ आने वाला Apple का पहला फोन है, जो ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को काफी शानदार बना देता है। हालांकि फोन में कोई भी 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट नहीं मिलता है, जो लोग 60Hz स्क्रीन का यूज कर रहे हैं, वे अभी भी हाई रिफ्रेश रेट को मिस करेंगे। फिर भी फोन का स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूथ है और डिस्प्ले भी काफी ब्राइट है।
मिलते हैं कैमरा अपग्रेड
iPhone 14 की तुलना में, यह फोन कैमरा अपग्रेड में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरे ऑफर कर रहा है। आप बेहतर कलर के साथ हाई क्वालिटी वाले फोटो ले सकते हैं। जबकि iPhone 14 की तुलना में बैटरी के मामले में ज्यादा अपग्रेड नहीं है, Apple दो दिनों के यूज का वादा करता है, हालांकि इस्तेमाल के दौरान ये फोन सिर्फ एक ही दिन चलता है।
अच्छी Resale वैल्यू
Android फोन की तुलना में iPhones बेहतर Resale वैल्यू ऑफर करते हैं, जो iPhone 15 में अपग्रेड करना ज्यादा फायदे वाली डील बन जाती है। हालांकि जिन लोगों का बजट कम है, वे iPhone 14 खरीद सकते हैं। यह फोन भी बेहतर कैमरा आउटपुट के साथ शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines