Flipkart Discount Offer on Google Pixel 8: गूगल ने पिछले साल गूगल Pixel 8 को लॉन्च किया था। वहीं, जल्द ही Pixel 9 सीरीज भी लॉन्च होने जा रही है। इससे पहले ही Flipkart पर Pixel 8 का प्राइस ड्राप हो गया है। Google का यह फ्लैगशिप डिवाइस इस समय ई-कॉमर्स साइट पर 61,999 रुपये में बिक रहा है। Pixel 8 को भारत में 75,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि कंपनी डिवाइस पर सीधे 14,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर आप एक्स्ट्रा 4,000 रुपये तक बचा सकते हैं, जिससे Pixel 8 की कीमत कम होकर 57,999 रुपये रह जाती है। फ्लिपकार्ट Early Birds डील्स के तहत ये डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।
ऐसे लें 30 हजार का एक्स्ट्रा Discount
जो लोग अपना पुराना फोन बेचना चाहते हैं, वे डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर का मजा भी ले सकते हैं। Flipkart एक्सचेंज पर 54,000 रुपये तक की छूट दे रहा है, लेकिन ध्यान रखें कि प्लेटफॉर्म आपको कभी भी पूरी छूट नहीं देता है और एक्सचेंज अमाउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है। हमने भी इसके एक्सचेंज ऑफर में अपना iPhone 13 ऐड किया जिस पर कंपनी अभी 30 हजार रुपये की छूट दे रही है, लेकिन क्या 2024 में ये खरीदने लायक है? आइए जानें…
Pixel 8 खरीदने लायक है या नहीं?
Pixel 8 उन लोगों के लिए एक शानदार Android फोन है जो कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर, कैमरे में कुछ शानदार फीचर्स और AI-बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ आता है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2,000 निट्स ब्राइट 6.2-इंच OLED स्क्रीन, प्रीमियम मेटल और ग्लास बिल्ड, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ Tensor G3 चिप और एक पावरफुल कैमरा सिस्टम जैसे बेहतरीन हार्डवेयर मिलता है।
ये भी पढ़ें : DSLR जैसे कैमरे, AI-पावर्ड फीचर्स और मिनटों में होंगे चार्ज, HONOR ला रहा आज दो दमदार फोन
सबसे बेहतरीन कैमरा फोन में से एक
आपको बता दें कि ये डिवाइस इस समय के टॉप 3 सबसे बेहतरीन कैमरा फोन में से एक है। इसमें कोई शक नहीं है कि Pixel 8 आसानी से सबसे बेहतरीन और सबसे स्मार्ट डिवाइस में से एक है जिसे आप अभी खरीद सकते हैं। स्मार्ट की बात करें तो Pixel 8 में कई AI फीचर्स भी हैं, जिनमें AI इरेजर, सर्किल टू सर्च, फेस स्वैप जैसे फीचर्स शामिल हैं।
गेमिंग में करता है थोड़ा हीट
हालांकि ये डिवाइस गेमिंग के दौरान थोड़ा गर्म होता है, लेकिन यह यूजर्स को फिर भी काफी फास्ट एक्सपीरियंस देता है। Genshin Impact जैसी गेम्स का मजा आप इस डिवाइस पर 30fps में ले सकते हैं। कुल मिलाकर, यह स्टॉक Android लवर्स के लिए एक अच्छा फोन है। इस फोन में आपको कोई भी फालतू ऐप देखने को नहीं मिलेगा।
फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
हालांकि, सैमसंग और एप्पल की तरह गूगल भी स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में फास्ट चार्जर नहीं देता। यह कुछ लोगों के लिए डील ब्रेकर हो सकता है, लेकिन आप पैसे बचाने के लिए पुराने चार्जर का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा यह फोन केवल 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस में आज कई स्मार्टफोन्स से पीछे है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines