iPhone 16e Discount Offer: एप्पल ने पिछले साल अपनी लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज को पेश किया था जिसके तहत हाल ही में अब कंपनी ने एक और नया iPhone 16e पेश किया है जो SE मॉडल लाइनअप का ही डिवाइस है। बताया जा रहा है कि ये इस सीरीज का सबसे सस्ता आईफोन है जिसमें आपको AI फीचर्स देखने को मिलते हैं। फ्लिपकार्ट इस फोन पर खास डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। डिवाइस में सिंगल कैमरा देखने को मिलता है और इस वक्त फोन की कीमत 59,900 रुपये है। हालांकि इसके अलावा डिवाइस 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश किया गया है। चलिए फोन पर मिल रहे खास ऑफर पर एक नजर डालते हैं…
iPhone 16e पर डिस्काउंट ऑफर
एप्पल का सबसे सस्ता आईफोन इस वक्त बिना किसी ऑफर के 59,990 रुपये में मिल रहा है। हालांकि की फोन पर कुछ EMI और बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। डिवाइस को आप 12 माह नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। जहां से आप डिवाइस को 4,992 रुपये हर महीना देकर अपना बना सकते हैं। यही नहीं इस फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट UPI पेमेंट पर भी मिल रहा है।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 5 फीसद कैशबैक ले सकते हैं। वहीं, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और Kotak Bank Credit Card पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जो कीमत को और कम कर देता है। डिवाइस पर 44,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
समझिए पूरा एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर का मतलब है कि आप अपने पुराने डिवाइस के बदले कुछ एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। फोन की खरीद पर मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर डिपेंड करता है। मतलब अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है तो आप ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं।
किसी भी फोन के एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर कंपनी खास 5 हजार का डिस्काउंट भी दे रही है जिससे आप और भी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। Apple iPhone 11 के एक्सचेंज पर अभी आप 18,450 रुपये तक का Exchange वैल्यू ले सकते हैं जिसमें 5 हजार का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Netflix और Amazon Prime मिलेगा बिल्कुल फ्री! जियो, एयरटेल और Vi यूजर्स इन प्लान्स को अभी करें चेक
iPhone 16e के खास फीचर्स
- iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है।
- नया iPhone 16e Apple के A18 चिपसेट से लैस है।
- iPhone 16e Apple इंटेलिजेंस को भी सपोर्ट करता है।
- डिवाइस में सिंगल 48MP फ्यूजन रियर कैमरा है।
- वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए iPhone 16e 60 फ्रेम पर सेकंड और डॉल्बी विजन पर 4K रिकॉर्डिंग करता है।
- Apple का दावा है कि iPhone 16e 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
11 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
14 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
15 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
16 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
18 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines