Apple के लेटेस्ट iPhone 16e पर आया गजब का ऑफर! सस्ते में अभी खरीद लो  

क्या आप भी सस्ते में एप्पल का लेटेस्ट फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो iPhone 16e आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर गजब का ऑफर दे रहा है। चलिए इसके बारे में जानें

iPhone 16e Discount Offer

iPhone 16e Discount Offer: एप्पल ने पिछले साल अपनी लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज को पेश किया था जिसके तहत हाल ही में अब कंपनी ने एक और नया iPhone 16e पेश किया है जो SE मॉडल लाइनअप का ही डिवाइस है। बताया जा रहा है कि ये इस सीरीज का सबसे सस्ता आईफोन है जिसमें आपको AI फीचर्स देखने को मिलते हैं। फ्लिपकार्ट इस फोन पर खास डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। डिवाइस में सिंगल कैमरा देखने को मिलता है और इस वक्त फोन की कीमत 59,900 रुपये है। हालांकि इसके अलावा डिवाइस 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश किया गया है। चलिए फोन पर मिल रहे खास ऑफर पर एक नजर डालते हैं…

विज्ञापन

iPhone 16e पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल का सबसे सस्ता आईफोन इस वक्त बिना किसी ऑफर के 59,990 रुपये में मिल रहा है। हालांकि की फोन पर कुछ EMI और बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। डिवाइस को आप 12 माह नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। जहां से आप डिवाइस को 4,992 रुपये हर महीना देकर अपना बना सकते हैं। यही नहीं इस फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट UPI पेमेंट पर भी मिल रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 5 फीसद कैशबैक ले सकते हैं। वहीं, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और Kotak Bank Credit Card पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जो कीमत को और कम कर देता है। डिवाइस पर 44,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Discount offer on iPhone 16e

विज्ञापन

समझिए पूरा एक्सचेंज ऑफर

एक्सचेंज ऑफर का मतलब है कि आप अपने पुराने डिवाइस के बदले कुछ एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। फोन की खरीद पर मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर डिपेंड करता है। मतलब अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है तो आप ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं।

किसी भी फोन के एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर कंपनी खास 5 हजार का डिस्काउंट भी दे रही है जिससे आप और भी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। Apple iPhone 11 के एक्सचेंज पर अभी आप 18,450 रुपये तक का Exchange वैल्यू ले सकते हैं जिसमें 5 हजार का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी शामिल है।

विज्ञापन

iPhone 16e के खास फीचर्स

  • iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है।
  • नया iPhone 16e Apple के A18 चिपसेट से लैस है।
  • iPhone 16e Apple इंटेलिजेंस को भी सपोर्ट करता है।
  • डिवाइस में सिंगल 48MP फ्यूजन रियर कैमरा है।
  • वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए iPhone 16e 60 फ्रेम पर सेकंड और डॉल्बी विजन पर 4K रिकॉर्डिंग करता है।
  • Apple का दावा है कि iPhone 16e 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ