Flipkart Bus Booking Service: जब भी ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने की बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दो बड़ी कंपनियों के नाम घूमने लगता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेजन और फ्लिपकार्ट की। दोनों ही ई-कॉमर्स दिग्गज सस्ते प्रोडक्ट्स के साथ अबतक कई बेहतरीन सर्विस पेश कर चुके हैं लेकिन हाल ही में फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। आप में से कई लोगों ने अब तक फ्लिपकार्ट के जरिए सस्ता सामान आर्डर किया होगा लेकिन अब इस प्लेटफार्म के जरिए आप बस टिकट भी बुक कर सकेंगे।
सस्ते में ले सकेंगे ट्रैवल का मजा
कंपनी ने ऐप के अंदर इस खास बस बुकिंग सर्विस को शुरू किया है। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने प्लेटफार्म पर UPI सर्विस को शुरू किया था। सस्ते सामान के साथ अब आप ट्रैवल का मजा भी सस्ते में ले सकेंगे। बस बुकिंग सर्विस के जरिए आप 20 परसेंट डिस्काउंट के साथ सस्ते में टिकट को बुक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : Window Vs Split: कौन-सा AC खरीदें? किसमें है ज्यादा फायदा
कई शहरों में मिलेगी कनेक्टिविटी
फ्लिपकार्ट ने इस बस बुकिंग सर्विस के लिए कई राज्यों के परिवहन निगमों और प्राइवेट एग्रीगेटर्स के साथ पार्टनरशिप की है। ई-कॉमर्स की इस नई सर्विस से करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। इस बस बुकिंग सर्विस को कंपनी पूरे देश में 25 हजार से ज्यादा शहरों में शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मिलेंगे इतने ऑप्शंस
जानकारी के मुताबिक, कंपनी की इस बस बुकिंग सर्विस में यूजर्स को 10 लाख से ज्यादा बसों में से अपनी मनपसंद बस को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलने वाला है। खास बात यह है कि बस टिकट के साथ-साथ आप ऐप के जरिए फ्लाइट और होटल भी बुक कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट के ट्रैवल सेक्शन में ये दोनों सर्विस काफी वक्त से मौजूद हैं अब यहां बस टिकट बुक करने का ऑप्शन भी लाइव हो गया है।
कंपनी अपने यूजर्स को 1 रुपये में बस टिकट बुक करने की सुविधा दे रही है। दरअसल यह एक लकी ड्रा के जरिये संभव है जहां ग्राहक 1 रुपये में बस टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी अयोध्या, हरिद्वार, वाराणसी और तिरूपति की यात्रा करने पर फ्लैट 25% का डिस्काउंट दे रही है।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines