Flipkart Sale Discount on MacBook Air and Hp Laptop: फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे सेल चला रहा है और iPhone 15, iPhone 14 और कई अन्य पॉपुलर फोन्स पर बड़ी छूट दे रहा है, लेकिन जो लोग कम कीमत पर मैकबुक खरीदना चाह रहे हैं, उनके लिए शायद यह सबसे अच्छा टाइम हो सकता है। लेटेस्ट MacBook Air M3 और पुराने मॉडल रियायती कीमतों पर उपलब्ध हैं। यही नहीं सेल में HP के लैपटॉप भी काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं. एक तो आधी कीमत पर मिल रहा है. चलिए कुछ बेस्ट डील्स पर एक नजर डालते हैं…
MacBook Air M3 पर डिस्काउंट
13 इंच का MacBook Air M3 फ्लिपकार्ट पर 1,07,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है। याद दिला दें कि इस लैपटॉप को भारत में 1,14,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को बिना किसी नियम या शर्त के 6,910 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट ICICI बैंक, SBI बैंक और कोटक बैंक कार्ड पर 10,000 रुपये की छूट भी दे रहा है।
अगर आप इस ऑफर को अप्लाई करते हैं, तो आप Air M3 मॉडल को 97,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर यह ऑफर दिख रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर Air M3 डील चेक करेंगे तो आपको SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 20,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिससे कीमत और भी कम हो जाएगी। यह एक बेहतरीन डील है लेकिन कब तक चलेगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है।
MacBook Air M2 पर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट मैकबुक एयर M2 मॉडल पर भी बंपर छूट दे रहा है। यह लैपटॉप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 73,990 रुपये में लिस्टेड है। याद दिला दें कि मैकबुक एयर M2 को भारत में 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अगर हम इस हिसाब से देखें तो आपको 45,910 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है।
एयर M3 मॉडल से अलग फ्लिपकार्ट ICICI बैंक, SBI बैंक और कोटक बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है लेकिन, इससे कीमत 68,990 रुपये रह जाएगी। यह उन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन डील है जिनका बजट मैकबुक एयर M3 वर्जन से थोड़ा कम है।
HP के लैपटॉप भी हुए सस्ते
अगर आपका बजट काफी ज्यादा कम है और आप सस्ते में लैपटॉप लेना चाहते हैं तो HP ब्रांड के लैपटॉप के साथ जा सकते हैं जो ब्लैक फ्राइडे सेल में आधी कीमत पर मिल रहे हैं। HP का AMD Athlon Dual Core लैपटॉप सेल में सिर्फ 23,590 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 50,648 रुपये हैं। इस लैपटॉप में 8 GB RAM और 256 GB SSD और Windows 11 Home मिलती है। अगर आप HP का प्रीमियम लैपटॉप चाहते हैं तो HP Pavilion Intel Core i5 13th Gen 1340P भी चेक कर सकते हैं जिसकी कीमत सेल के दौरान 65,990 रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
38 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines