Flipkart Big Upgrade Sale iPhone 15 Offer : हाल ही में एप्पल ने लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है। सीरीज के तहत कंपनी ने 4 आईफोन पेश किए थे, जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro मैक्स शामिल है। वहीं इस वक्त ये फोन इतने सस्ते मिल रहे हैं जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। जी हां, फ्लिपकार्ट इन फोन्स पर जबरदस्त छूट दे रहा है। हालांकि सबसे जबरदस्त डील iPhone 15 पर मिल रही है जिसके बाद आप फोन को सिर्फ 36,947 रुपये में खरीद सकते हैं। चलिए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
iPhone 15 बेस्ट डील
iPhone 15 को खरीदने के लिए आपको सबसे पहले फ्लिपकार्ट पर जाना है जहां इस वक्त बिग अपग्रेड सेल चल रही है। सेल के दौरान आईफोन 15 का ब्लैक कलर वेरिएंट बिना किसी ऑफर के सिर्फ 65,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि फोन का एक्चुअल प्राइस 79,990 रुपये है। इस हिसाब से सीधे फोन पर आप 13,991 रुपये बचा सकते हैं। अब अगर आपके पास पहले से ही कोई आईफोन है तो उसे एक्सचेंज में डाल दें जहां से आप 30 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज डिस्काउंट आपके फोन के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकता है।
ऑफर को चेक करने के लिए हमने अपने iPhone 13 को एक्सचेंज में डाल दिया जिसके बाद हमें 29,350 रुपये का डिस्काउंट मिल गया। इस ऑफर के साथ अब आप फोन को सिर्फ 36,947 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप पेमेंट के लिए एक्सिस या HDFC बैंक कार्ड का यूज करते हैं तो एक्स्ट्रा 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। सभी ऑफर्स को मिला कर आप फोन को 35,947 रुपये में अपना बना सकते हैं। जो अब तक की सबसे जबरदस्त डील बन जाती है।
Apple iPhone 15 फीचर्स
Apple iPhone 15 मोबाइल 12 सितंबर 2023 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। फोन 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट 6.10-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें आपको 1179×2556 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन मिलता है। फोन हेक्सा-कोर Apple A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 6GB RAM के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
जहां तक कैमरे की बात करें तो, Apple iPhone 15 में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल (f/1.6) प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल (f/2.4) कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.9 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
37 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines