iPhone 15 Discount Offer: क्या आप भी लेटेस्ट iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? तो अब इसे लेने का सही समय आ गया है। जी हां, इस वक्त iPhone 15 पर फ्लिपकार्ट सबसे जबरदस्त डील दे रहा है। जिसके बाद आप फोन पर कुल 16,000 रुपये तक बचा सकते हैं। iPhone 14 का अपग्रेड कहा जा रहा ये फोन लगभग 6 महीने पहले लॉन्च हुआ था। पिछले डिवाइस के मुकाबले में इस डिवाइस को कई बड़े अपग्रेड मिले हैं। फोन कई लेटेस्ट फीचर भी ऑफर करता है।
फ्लिपकार्ट पर मिल रहा डिस्काउंट
iPhone 15 वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 66,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है, जो इसकी एक्चुअल प्राइस 79,900 रुपये से काफी कम है। ऐसे में ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन पर 11,401 रुपये का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि बैंक ऑफर्स के साथ, फ्लिपकार्ट 3,325 रुपये की छूट भी दे रहा है, जिसके बाद आप फोन को सिर्फ 63,174 रुपये में अपना बना सकते हैं। ग्राहक एक्सचेंज डील के साथ तो 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 के फीचर्स की बात करें तो फोन में 1179 x 2556 पिक्सल रिजाल्यूशन के साथ 6.1 इंच का एचडीआर डिस्प्ले मिलता है। जो डेली यूज, गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बिल्कुल सही है। एप्पल की ट्रू टोन टेक्नोलॉजी की मदद से आप इस फोन में हर तरह के कंटेंट का अच्छे से मजा ले सकते हैं। फोन में Apple का पावरफुल A16 बायोनिक चिप मिलता है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग ऑफर करता है।
कैमरा भी है जबरदस्त
कैमरे के मामले में भी ये फोन अपने पिछले मॉडल को काफी पीछे छोड़ देता है क्योंकि iPhone 15 में पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सिस्टम है। प्राइमरी कैमरे में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ एक पावरफुल 48-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। वहीं एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है।
पावरफुल स्मार्टफोन
स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बचाता है। फोन में डायनेमिक आइलैंड मिलता है, डिस्प्ले के टॉप पर एक बुलेट के आकार का कटआउट मिलता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C मिल रहा है। कुल मिलाकर, iPhone 15 का बेस वैरिएंट उन यूजर्स के लिए एक शानदार पैकेज ऑफर करता है जो प्रीमियम डिजाइन के साथ एक पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
32 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 hr agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
19 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines