Flipkart Big Shopping Utsav: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 13 अक्टूबर तक बिग शॉपिंग उत्सव सेल जारी है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स से मोबाइल फोन्स और ईयरबड्स पर भारी छूट दी जा रही है। अगर आप ब्लूटूथ इयरबड्स लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये सेल काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेल के दौरान भारी छूट के साथ टीडब्लूएस ईयरबड्स मिल रहे हैं। आप वनप्लस से लेकर boAt के ईयरबड्स सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए 2000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 5 TWS Earbuds के बारे में जानते हैं।
Best Budget TWS under Rs 2000
1. OnePlus Nord Buds 2
36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आने वाले वन प्लस नॉर्ड बड्स की कीमत 1999 रुपये है। इसके दो कलर ऑप्शन्स- ब्लैक और वाइट है। ये इयरबड्स 25 डीबी के एएनसी के साथ आते हैं। क्लियर साउंड और डीप बेस वाले इन इयरबड्स में 12.4 एमएम का ड्राइवर मिलता है। आप इस HDFC Bank के कार्ड से पेमेंट करके खरीदेंगे तो 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे।
2. Realme Buds T300
रियलमी के Buds T300 में 30डीबी का एएनसी मिल जाता है। साउंड के लिए इनमें 12.4 एमएम के ड्राइवर दिए गए हैं, जो स्पेशल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। सिंगल चार्जिंग पर इसकी बैटरी का प्लेबैक टाइम 40 घंटे तक का है। 5.3 ब्लूटूथ वर्जन के साथ आने वाले इस इयरबड्स में 4 माइक हैं। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत रियलमी बड्स टी300 इयरबड्स की कीमत 1699 रुपये है।
ये भी पढ़ें- 42% तक छूट के साथ मिल रहे हैं Samsung और CMF Phone 1 जैसे Smartphones
3. CMF by Nothing Buds
नथिंग के सीएमएफ बड्स की कीमत 1799 रुपये है। इसमें 12.4एमएम के डायनामिक ड्राइवर मिलता है। सिंगल चार्जिंग पर 35.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। ये बड्स 42 डीबी के एनएनसी और एस ब्लूटूथ वर्जन 5.3 सपोर्ट के साथ हैं। बेहतरीन साउंड के लिए इनमें अल्ट्रा बेस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। HDFC Bank के कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है।
4. boAt Nirvana Ion 32dB ANC
बोट निर्वाण आयन के साथ 32 डीबी का नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट मिलता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 1799 रुपये है। जबरदस्त साउंड के लिए इनमें 10 एमएम के हाईफाई डीएसपी वाले ड्राइवर हैं। इनमें एक्स्ट्रा बेस एड करने के लिए सिग्नेचर साउंड मोड भी मिलता है। सिंगल चार्जिंग पर यूजर इसे 120 घंटे तक इस्तेमाल कर सकता है। ये भी HDFC Bank कार्ड पर 10% छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
5. Boult Astra Earbuds
बोल्ट एस्ट्रा नामक इयरबड्स 1,199 रुपये में मिल रहे हैं। सिंगल बैटरी पर ये गेमिंग बड्स 48 घंटे की बैटरी सपोर्ट देते हैं। ये ट्रू वायरलेस बड्स में बेहतरीन साउंड के लिए क्वाड माइक ईएनसी का सपोर्ट मिलता है। इसमें 5.3v ब्लूटूथ और 10 मीटर कनेक्टिविटी रेंज का सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें- ऐसे सिर्फ 1749 रुपये में खरीदें Lava Agni 3 5G Smartphone!
डिस्कलेमर:- बता दें कि इन सभी टीडब्लूएस इयरबड्स की कीमत में बदलाव भी हो सकता है। ये कीमत मौजूदा सेल में मिल रहे ऑफर्स के तहत आप तक साझा की गई हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines