Flipkart Discount offer on iPhone 15: अगर आप भी अभी लेटेस्ट iPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल में इसे सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका है। जी हां, आज सेल का आखिरी दिन है, जिसके बाद फोन महंगा हो जाएगा। सेल के शुरुआती दिनों में तो फोन फ्लिपकार्ट पर सबसे कम प्राइस में लिस्टेड था लेकिन आखिरी दिन थोड़ा महंगा हो गया है लेकिन डील अभी भी बुरी नहीं है। आप बैंक ऑफर्स के साथ फोन को अभी भी सस्ते में अपना बना सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट 128 जीबी स्टोरेज वाले लेटेस्ट iPhone 15 पर 6,901 रुपये की छूट दे रही है। चलिए फोन की कीमत और बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
अभी, आप iPhone 15 को फ्लिपकार्ट पर 70,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास ICICI Bank Credit कार्ड है, तो आप डिवाइस पर एक्स्ट्रा 4000 रुपये तक बचा सकते हैं। फोन का एक्चुअल प्राइस 79,900 रुपये है लेकिन ऑफर और डील प्राइस के बाद आप डिवाइस को सिर्फ 66,999 में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
फ्लिपकार्ट डील को बेहतर बनाने के लिए एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आपके पुराने फोन के मॉडल और स्थिति के आधार पर, आप iPhone 15 पर 52,000 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि कभी भी एक्सचेंज में कोई पावरफुल या लेटेस्ट डिवाइस न दें इसमें आपका ही नुकसान है, लेकिन अगर आपके पास पुराना iPhone 13 है, तो आप इस ऑफर के साथ जा सकते हैं बदले में आपके नए फोन पर 31,500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि यह सेल ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध है और फ्लिपकार्ट जल्द ही इस डील को बदल भी सकता है।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 15 में प्रोमोशन 6.7 इंच का बड़ा सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में A16 बायोनिक चिप है, जो हैवी टास्क रन करने के लिए बेस्ट है। कैमरा सिस्टम की बात करें तो iPhone 15 में 48MP प्राइमरी सेंसर मिलता है। फोन में अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा iPhone 15 के साथ कंपनी पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने का वादा कर रही है। फोन में चार्जिंग और कनेक्टिविटी के लिए USB-C पोर्ट मिल रहा है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
32 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 hr agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
19 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines