Flipkart Big Saving Days Sale iPhone 14: अगर आप आईफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Big Saving Days सेल शुरू हो गई है और इस दौरान आप आईफोन 14 को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट सेल में आप आईफोन 14 को डिस्काउंट के साथ 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कुल छूट की बात करें तो इसे यहां मूल कीमत से करीब 34,901 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। आइए आईफोन 14 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
iPhone 14 Price Cut Discount and Offers
आईफोन 14 की लॉन्च कीमत 79900 रुपये है, लेकिन ये फ्लिपकार्ट पर 71999 रुपये में लिस्ट है। यह 7901 के डिस्काउंट के बाद है। इसके अलावा HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
फ्लिपकार्ट पर इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी है। एक्सचेंज ऑफर की अधिकतम वैल्यू 23000 रुपये है। हालांकि, अधिकतम वैल्यू तभी मिलेगी जब आपके पास पुराना, लेकिन महंगा आईफोन होगा। अगर आपको 2,300 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू मिलती है तो आप आईफोन 14 को करीब 45,000 रुपये में खरीद सकते हैं।
अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन नहीं है, तब भी आपको कार्ड की छूट मिलेगी। हालांकि, कार्ड डिस्काउंट के बाद यह फोन इतना सस्ता नहीं हो सकता है। आईफोन 14 की इस कीमत में आपके पास और भी कई बेहतरीन विकल्प हैं।
अगर आप आईफोन 14 ही खरीदना चाहते हैं तो दूसरी सेल का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि आने वाले समय में आईफोन 14 पर और भी ज्यादा डिस्काउंट दिया जा सकता है।
आईफोन 14 की बात करें तो यह ऐपल के लेटेस्ट आईफोन सीरीज में से एक है। पिछले साल ही Apple ने iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया था। बात करें आईफोन 14 और आईफोन 13 की तो दोनों में खास अंतर नहीं है लेकिन दो-तीन फीचर्स है जो आईफोन 14 में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
9 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines