Oppo Find N3 Flip Discount Offer: अगर आप भी रेगुलर फोन से बोर हो गए हैं और अब एक फ्लिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो अब फ्लिप फोन को खरीदने का ये सही मौका है। फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल शुरू हो गई है, जहां सेल में कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिल रही है, जिसमें आईफोन से लेकर कई दमदार स्मार्टफोन शामिल हैं।
हालांकि सेल में सबसे जबरदस्त डील पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए ओप्पो के फाइंड एन3 फ्लिप फोल्डेबल फोन पर देखने को मिल रही है। इस फोन को अभी 94,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है लेकिन आप सेल के दौरान इसे 50,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। चलिए जानें कैसे…
Oppo Find N3 Flip ऐसे खरीदें सस्ते में
दरअसल ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 94,999 रुपये में लिस्टेड है लेकिन कंपनी इस फोन पर एक Buy More, Save More ऑफर पेश किया है जिसके जरिए आप फोन पर 45,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इससे फोन की कीमत कम होकर 49,999 रुपये हो जाती है। ये कोई बैंक ऑफर या एक्सचेंज ऑफर नहीं है। इसके अलावा अगर आप और भी ज्यादा डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर के साथ भी जा सकते हैं।
Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन
Oppo Find N3 Flip के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1080×2520 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिवाइस में 120Hz का रिफ्रेश रेट और बाहर की तरफ एक 3.26-इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिल रही है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट का यूज किया गया है जिसके साथ 12 GB RAM मिलती है। ओप्पो का ये फोन ColorOS 13.2 के साथ Android 13 पर चलता है।
Oppo Find N3 Flip का कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा साथ में, एक 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक 32MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन में 4,300mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines