Flipkart Big Saving Days Sale Best Smartphone Deals: फ्लिपकार्ट ने 2024 के क्रिसमस से पहले अपनी “बिग सेविंग डेज” सेल शुरू कर दी है। 20 दिसंबर से शुरू हुई ये सेल 25 दिसंबर तक चलने वाली है सेल इवेंट में कई तरह के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। खरीदार पॉपुलर मॉडल्स पर सबसे जबरदस्त ऑफर्स का मजा ले सकते हैं, जिससे यह नया डिवाइस खरीदने का ये बेस्ट टाइम बन जाता है। सेल में iPhone समेत 20 से ज्यादा स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं। चलिए सभी डील्स पर एक नजर डालते हैं…
Flipkart’s Big Saving Days Sale Best Smartphone Deals
हाई-एंड फोन पर डील्स
iPhone 15 Plus की कीमत अब 79,900 रुपये से कम होकर 59,999 रुपये हो गई है। इसी तरह iPhone 15 अपने मौजूदा प्राइस 69,900 के बजाय सिर्फ 58,499 में मिल रहा है। ये ऑफर Apple लवर्स के लिए अपने डिवाइस को कम कीमत पर अपग्रेड करने का एक शानदार मौका है।
Android स्मार्टफोन्स पर डील्स
सेल में Samsung Galaxy S23 FE की कीमत में भारी कटौती देखने को मिल रही है, जो अब 79,999 की पिछली कीमत की तुलना में सिर्फ 29,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन का प्राइस 25,999 की जगह 19,999 हो गया है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 50 नियो की कीमत भी 19,999 रुपये हो गई है, लेकिन इसे 29,999 रुपये में पेश किया गया था।
मिड-रेंज और बजट फोन्स पर डील
POCO फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए POCO M7 Pro 5G अब 18,999 रुपये की जगह सिर्फ 13,999 रुपये में मिल रहा है। POCO X6 5G भी 24,999 की पिछली कीमत की जगह अब सिर्फ 16,499 रुपये में उपलब्ध है। इस बीच, आप सेल में POCO M6 5G को 11,999 की जगह सिर्फ 8,499 में खरीद सकते हैं।
Realme फैंस के लिए Realme P1 Pro 5G को आप 25,999 रुपये की जगह सिर्फ 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Realme P1 Speed की कीमत 20,999 से कम होकर सिर्फ 15,999 हो गई है। Realme P1 5G अपने लॉन्च प्राइस 20,999 रुपये के बजाय सिर्फ 12,999 रुपये में उपलब्ध है।
बजट में जबरदस्त डील्स
बजट रेंज में फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए भी सेल में काफी मस्त ऑफर्स हैं। Infinix Smart 8 की कीमत जो पहले 8,999 रुपये थे अब सिर्फ 6,699 रुपये हो गई है। POCO C61 को आप सेल में 8,999 रुपये की बजाय सिर्फ 5,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, Realme C61 अपनी पिछली कीमत 10,990 रुपये से कम होकर सिर्फ 7,199 रुपये में उपलब्ध हो गया है।
नथिंग और वीवो के डिवाइस पर छूट
Nothing Phone 2a Plus की कीमत भी 31,999 रुपये से कम होकर 24,999 रुपये हो गई है। इस बीच, नथिंग फोन 2a अब 25,999 रुपये की पिछली कीमत के बजाय सिर्फ 19,999 रुपये में मिल रहा है। दूसरी ओर, वीवो टी3 5जी को आप 22,999 रुपये की लॉन्च कीमत की तुलना में सिर्फ 16,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं। वीवो वी40 की कीमत पहले 39,999 रुपये थी जो अब 34,999 रुपये में मिल रहा है।
मोटो जी54 5जी अब 14,999 रुपये की कीमत के बजाय सिर्फ 11,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह ओप्पो K12x 5G की कीमत 16,999 रुपये की पिछली कीमत से सस्ता होकर सिर्फ 11,999 रुपये में मिल रहा है। Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत भी 28,999 रुपये से कम होकर 18,999 रुपये हो गई है। हालांकि इस लिस्ट में बताए गए कुछ फोन्स की कीमत में बैंक ऑफर भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : किसी को फोन देने के बाद जरूर करें ये 3 काम, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान!
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines