Flipkart Big Saving Days Sale: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर जल्द सेल शुरू होने वाली है। अमेजन ने अपने प्राइम डे सेल का ऐलान कर दिया है। वहीं, अब फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल की घोषणा कर दी गई है। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ मिलने वाले हैं।
एसी, वॉशिंग मशीन, टीवी, स्मार्टफोन समेत आईफोन को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। यहां पर आईफोन 14 को भी भारी छूट के साथ बेचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि सेल कब से शुरू है और आईफोन 14 पर कितनी छूट मिल सकती है।
Flipkart Big Saving Days Sale Date 2023
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की घोषणा कर दी गई है। इसकी शुरुआत 15 जुलाई 2023 से होगी। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी। इनमें एप्पल आईफोन 14 के अलावा कई अन्य स्मार्टफोन भी शामिल होंगे। अगर आप टीवी, एसी, स्मार्टफोन समेत कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने का सोच रहे हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।
Flipkart Big Saving Days: iPhone 14 Deals
इस साल आईफोन 15 लॉन्च होने वाला है। जबकि, वर्तमान में आईफोन 14, एप्पल का लेटेस्ट मॉडल है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान फोन को सबसे कम कीमत में बेचा जा सकता है। उम्मीद है कि सेल के दौरान आईफोन 14 की कीमत 60 हजार रुपये से 65 हजार रुपये तक के बीच हो सकती है। जबकि, अन्य ऑफर्स भी दिए जाएंगे जो इसकी कीमत को काफी कम कर सकते हैं।
Flipkart Big Saving Days Sale Discounts Deals
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में एंड्रॉइड स्मार्टफोन को भी भारी छूट के साथ बेचा जाएगा। सेल के दौरान एक्सिस बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत तक छूट ऑफर किया जाएगा। यहां पर लेटेस्ट रियलमी 11 सीरीज भी कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है।
स्मार्टफोन के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जैसे स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, इयरफोन और लैपटॉप समेत अन्य गेमिंग एसेसरीज भी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। इन पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है। जबकि, AC, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर और पंखा 75 प्रतिशत तक की छूट के साथ मिल सकता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
23 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines