Flipkart Big Saving Days Sale शुरू, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन की चीजें बेहद सस्ती!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही एक प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट है। दोनों एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कई तरह के ऑफर्स और डील्स पेश करते रहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) से पहले सेल को शुरू कर चुके हैं। अमेजन पर 5 अगस्त से ग्रेट फ्रीडम फेस्टिव सेल की शुरुआत होगी। जबकि, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल को लाइव कर दिया गया है।
जी हां, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डे सेल लाइव (Flipkart Big Saving Days Sale Live) कर दी गई है। इस दौरान स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी से लेकर कपड़े और जूतों को भी असल कीमत से भी काफी में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि सेल में किस पर कितनी छूट का फायदा मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इन पर 80 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। अगर आप फोन, लैपटॉप, टैब, ईयरबड्स के अलावा चार्जर, पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ प्रोडक्ट्स छूट के साथ खरीद सकते हैं। ICICI और Kotak के बैंक से पेमेंट करके 10 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। यहां पर क्रेडिट, डेबिट और ईएमआई ऑप्शन से पेमेंट करने पर फायदा दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में टीवी के अलावा अन्य उपकरणों पर भी ऑफ दिया जा रहा है। यहां से आप फ्रिज, टीवी, एसी जैसे अप्लायंसेज 75 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इन्हें खरीदने के लिए भी बैंक ऑफर्स के तहत छूट दी जा रही है। ICICI और Kotak बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का ऑफ मिल रहा है। आप चाहें तो EMI ऑप्शन को चुनकर भी 10 प्रतिशत छूट का लाभ पा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल का फायदा उठाकर आप अपने फैशन को सस्ते में पूरा कर सकते हैं। सरल भाषा में कहें तो फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को सस्ते में कपड़े, जूते, बैग, सैंडल आदि फैशन की चीजों पर 50 से 80 प्रतिशत छूट के साथ दे रहे हैं। साथ में आसानी से रिटर्न और रिफंड की सुविधा भी दी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: