Flipkart Big Saving Days Sale 2023: क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने का काफी समय से सोच रहे हैं? लेकिन बजट में कोई खास फोन नहीं मिल पा रहा है? तो अब आपके पास एक अच्छा मौका है।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत हो चुकी है। ये सेल 15 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है जिनमें स्मार्टफोन्स को भी भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं जो असल कीमत से काफी कम में मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है।
Flipkart Big Saving Days Sale: Vivo T2 5G
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान वीवो टी2 5जी को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन की कीमत 23,999 रुपये है जिसे आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 1,900 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसे आप 5,666 रुपये प्रतिमाह किस्त के साथ के साथ भी खरीद सकते हैं।
Big Saving Days Sale: POCO X5 Pro 5G
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में 20,000 रुपये से कम कीमत पर स्नैपड्रैगन 778G चिप द्वारा संचालित फोन खरीदने का मौका है। बता दें कि इस चिपसेट वाले अन्य फोन की कीमत वर्तमान में काफी ज्यादा कीमत के साथ आते हैं। हालांकि, आप पोको एक्स5 5जी को कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 25,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये है। आप चाहें तो इस पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर्स से 18,850 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा ईएमआई ऑप्शन के जरिए भी फोन को खरीद सकते हैं।
Flipkart Big Saving Days: Infinix Hot 30i
इनफिनिक्स हॉट 30आई को भी कम कीमत में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज के दौरान फोन सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां पर 11,999 रुपये की जगह फोन को 8,099 रुपये में बेचा जा हा है। आप चाहें तो इस फोन को ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। इसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
Flipkart Sale: Samsung Galaxy F14 5G
सैमसंग का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन- गैलेक्सी F14 5G भी फ्लिपकार्ट पर ऑफर्स के साथ मिल रहा है। इसमें दो दिन तक की बैटरी लाइफ देने वाली 6,000mAh की बैटरी है। सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी को आप 17,490 रुपये की जगह 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर 10,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 9 महीने की अवधि के लिए कम से कम 1,333 रुपये प्रति माह की किस्त से भी फोन खरीदने का मौका है।
Flipkart Big Saving Days Sale 2023: Realme C55
रियलमी सी55 स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान छूट के साथ खरीद सकते हैं। ये फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। रियलमी सी55 को 12,999 रुपये की जगह 10,249 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन पर 9,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। फोन को ऑफर्स के जरिए सस्ते में खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
19 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
23 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines