Flipkart Big Saving Days 2024: अमेजन और Flipkart मई महीने में बड़ी सेल की तैयारी में हैं। जहां अमेजन ग्रेट समर सेल ला रहा है तो दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल अगले महीने शुरू होने जा रही है। ई-कॉमर्स दिग्गज ने पहले ही सेल के कुछ खास ऑफर्स से पर्दा उठा दिया है जिसमें बताया गया है कि सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के स्मार्टफोन पर छूट मिलने वाली है।
इसके अलावा, कंपनी ने मोटोरोला एज 50 प्रो पर मिलने वाली डील का भी खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये सेल फ्लिपकार्ट पर 3 मई से 9 मई तक लाइव रहेगी। इसके अलावा, कंपनी ने iPad 10th Gen, Samsung Tab S9 सीरीज और OnePlus Pad पर भारी छूट का भी खुलासा किया है। आइए अपकमिंग सेल के कुछ खास ऑफर्स जानते हैं…
Samsung S23 Series
फ्लिपकार्ट की इस सेल में फ्लैगशिप S23 5G काफी सस्ते में मिलने वाला है। ऑफर के साथ आप इस डिवाइस को सेल में 45,000 रुपये से कम में अपना बना सकते हैं। जबकि गैलेक्सी S23 FE भी ऑफर्स के साथ 40,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
Moto Edge 50 Pro
मोटोरोला का ये IP68-रेटेड हैंडसेट साइट पर ऑफर के बाद 28,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी का मोटोरोला एज 40 नियो ऑफर्स के बाद सेल के दौरान 20,000 रुपये से कम में मिलने की उम्मीद है।
Apple iPad 10th Gen
वेबसाइट पर सेल डिस्काउंट के बाद ये टैबलेट 30,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आप इसे फिलहाल 36,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसका मतलब यह है कि डिवाइस पर ज्यादा बैंक ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं।
सैमसंग और वनप्लस पैड पर छूट
सेल के दौरान ऑफर्स के साथ समसुंग का ये Tab S9 50,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। मिड-रेंज टैबलेट की बात करें तो Tab S9 FE+ भी ऑफर के बाद 30,000 रुपये से कम में लिस्ट हो सकता है। बैंक ऑफर्स के साथ तो गैलेक्सी टैब ए9+ 20,000 रुपये से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा सेल में वनप्लस पैड भी 30,000 रुपये से कम में मिल सकता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
9 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines