Flipkart Big Saving Days 2024 Discount on iPhone 15: फ्लिपकार्ट पर अभी बिग सेविंग डेज सेल जारी है। सेल के दौरान, iPhone 15 सीरीज के लेटेस्ट रेगुलर मॉडल पर भारी छूट मिल रही है। कीमत में गिरावट के साथ-साथ खरीदार बैंक ऑफर और एक्सचेंज कैशबैक के साथ तो एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। iPhone 15 पर बेस डिस्काउंट 13 हजार रुपये से ज्यादा मिल रहा है, जो मौजूदा ऑफर अप्लाई करने के बाद और बढ़ जाता है। अगर आप फ्लैगशिप डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये बिलकुल सही समय है। चलिए इस ऑफर के बारे में जानते हैं…
भारत में iPhone 15 की कीमत
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 15 का बेस (128GB) मॉडल 63,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि फोन का 256GB मॉडल 73,999 रुपये और 512GB मॉडल 93,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन 5 कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, येलो और पिंक में आता है। बिना बैंक ऑफर के भी फोन अभी सबसे कम प्राइस पर मिल रहा है। जबकि एसबीआई क्रेडिट कार्ड से फोन को खरीदने पर कंपनी 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
एक्सचेंज डिस्काउंट भी है जबरदस्त
ग्राहक एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए से तो 52,000 रुपये तक की छूट और चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज पर 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। कीमतों में भारी गिरावट के साथ ये सबसे जबरदस्त ऑफर बन जाता है, iPhone 15 खरीदने का ये सही समय हो सकता है। आइए फोन के कुछ खास फीचर्स पर भी नजर डालते हैं…
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
आईफोन 15 स्पेसिफिकेशंस
आईफोन 15 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो हैंडसेट में डायनामिक आइलैंड और 2,000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। डिवाइस A16 बायोनिक प्रोसेसर के साथ आता है और iOS 17 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP + 12MP का रियर और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, वायरलेस चार्जिंग और एक यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है। डिवाइस IP68-रेटिंग के साथ आता है।
iPhone 14 भी मिल रहा है सस्ते में
फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 14 भी अभी सिर्फ बिना किसी बैंक ऑफर के 58,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि इस फोन पर भी आप एक्सचेंज ऑफर के साथ तो हजारों रुपये तक बचा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines