Flipkart Big Diwali Utsav Sale Date: जब बात आती है ऑनलाइन शॉपिंग की तो हम में से कई लोग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपनाना पसंद करते हैं। ढेरों प्लेटफॉर्म ग्राहकों को बनाए रखने के लिए तमाम ऑफर्स की लाइन लगा देते हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल शुरू होने का इंतजार रहता है।
पिछले दिनों अमेजन पर ग्रेट फेस्टिवल सेल (Amazon Great Festival Sale) और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale ) की शुरुआत हुई थी। दिवाली से पहले एक बार फिर फ्लिपकार्ट (Flipkart Diwali Utsav) तगड़ी डील्स के साथ सेल शुरू करने जा रहा है। आइए जानते हैं कि बिग दिवाली उत्सव सेल कब शुरू होगी और इस दौरान कितनी छूट मिल सकती है?
फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली उत्सव सेल कब होगी शुरू?
फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली उत्सव सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर 2024 से हो रही है। इस दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन और लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इनके अलावा ग्रोसरी आइटम्स पर भी ग्राहक तगड़ी छूट का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 27 हजार में खरीद लिया 90 हजार का iPhone 16
Flipkart Big Diwali Utsav Sale End Date 2024
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली उत्सव सेल 8 अक्टूबर को रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी और ये सेल 13 अक्टूबर को खत्म होगी। 4 दिनों तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को भारी छूट के साथ सस्ते में चीजें मिल सकती है।
Big Diwali Utsav Sale Offers 2024
अगर बात करें बिग दिवाली उत्सव सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स की तो फ्लिपकार्ट की ओर से माइक्रो पेज के माध्यम से बैंक ऑफर्स की जानकारी दी है। पेज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सेल में सैमसंग, Acer, नथिंग समेत अन्य कंपनी के प्रोडक्ट्स सस्ते में बेचे जा सकते हैं। सेल में सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक चीजें ही नहीं बल्कि ग्रोसरी आइटम्स भी छूट के साथ मिल सकते हैं।
चुनिंदा बैंक कार्ड पर छूट
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली उत्सव सेल के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर छूट दी जा रही है। एक्सिस बैंक, यस बैंक, आरबीएल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दी जाएगी। फ्लिपकार्ट की ओर से अभी इतनी ही जानकारी दी है। उम्मीद है कि सेल के शुरू होने पर अन्य डील्स एंड डिस्काउंट भी पेश किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vi दे रहा है 17 OTT Apps का फायदा!
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 hr agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
4 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
5 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines