Flipkart Sale: सर्दी के मौसम से पहले 58 हजार की Washing Machine को सिर्फ 23,990 रुपये में खरीदने का मौका!

Flipkart Big Diwali Utsav Sale: सस्ते में वाशिंग मशीन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास एक अच्छा मौका है। 24 हजार से कम में आप घर पर कपड़े धोने वाली मशीन लेकर आ सकते हैं। आइए जानते हैं किस पर 58% तक छूट मिल रही है।

Flipkart Big Diwali Utsav Sale washing machine price discounts

सस्ती वाशिंग मशीन

Flipkart Big Diwali Utsav Sale: गर्मियों में हम कपड़ों को आसानी से हाथों से धो लेते हैं, लेकिन सर्दियों में हाथ से कपड़े धोने पड़ जाए तो हमें अपनी नानी-दादी याद आने लगती है। सर्दियों में कम से कम कपड़े गंदे हो या वाशिंग मशीन हो जिसमें कपड़े डालने के बाद वो धुलकर ही बाहर आए, इस तरह की वाशिंग मशीन को हम खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी सर्दी शुरू होने से पहले घर पर एक सस्ती मशीन लेकर आना चाहते हैं और आपका परिवार बड़ा है तो आपके लिए 10.5 किलोग्राम की वाशिंग मशीन सही रहेगी।

विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक नई सेल शुरू हो चुकी है। इस दौरान करीब 58 हजार हजार रुपये का वाशिंग मशीन छूट के साथ मिल रहा है, जिसे आप सिर्फ 23,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस वाशिंग मशीन पर इतनी ज्यादा छूट मिल रही है।

विज्ञापन

Flipkart Big Diwali Utsav Sale: Discounts

फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली उत्सव सेल चल रही है। इस दौरान वाशिंग मशीन को आप 58% तक छूट के साथ खरीद सकते हैं। LG, सैमसंग, गोदरेज, रियलमी और मोटोरोला जैसी कंपनियों की वाशिंग मशीन छूट के साथ मिल रही है। आप अलग-अलग डिस्काउंट एंड ऑफर्स के साथ कपड़े धोने वाली मशीन खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Motorola 10.5 kg Washing Machine

मोटोरोला की WiFi सपोर्टेड वाशिंग मशीन एक बड़े परिवार के कपड़े धोने के योग्य है। 10.5 किलोग्राम की वाशिंग मशीन को आप 57,999 रुपये की जगह सिर्फ 23,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर सीधा 58% तक ऑफ मिल रहा है। ये फुल्ली आटोमेटिक फ्रंट लोड (Fully Automatic Front Load Washing Machine) 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की कम खपत करने वाली हो सकती है।

विज्ञापन

15 हजार रुपये से कम की वाशिंग मशीन

अगर बजट 15 हजार रुपये से कम का है तो आप फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही दूसरी वाशिंग मशीन को भी खरीदने का सोच सकते हैं। बिग दिवाली उत्सव सेल के दौरान 7 किलोग्राम की वाशिंग मशीन 15 हजार से 8 हजार रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ