हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Flipkart Big Diwali Sale में Smart Tv खरीदने का शानदार मौका! एक लाख वाला टीवी मिल रहा 30 हजार में

Flipkart Big Diwali Sale: अगर आप काफी समय से एक नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। Flipkart Sale में टीवी पर 74% तक डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन

Flipkart Big Diwali Sale: फ्लिपकार्ट ने 2 नवंबर को अपनी बिग दिवाली सेल की घोषणा की थी जो भारत में खरीदारों के लिए 11 नवंबर तक लाइव रहेगी। कंपनी इस सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स पेश कर रही है। ई-कॉमर्स कंपनी स्मार्ट टीवी पर 80 प्रतिशत तक की छूट का वादा कर रही है। अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए टेलीविजन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। कीमत में कटौती के अलावा खरीदारी पर कंपनी 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है।

Motorola 65-inch QLED TV

मोटोरोला का ये टीवी (65UHDGQMBSGQ) 47,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 4K 60Hz QLED स्क्रीन, Google TV OS, 24W स्पीकर, 3D डॉल्बी ऑडियो और कई लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। इसकी जगह आप 55-इंच एनविजन एक्स मॉडल (55UHDGQMBSGQ) भी देख सकते हैं, जिसकी कीमत 1,19,980 रुपये से गिरकर 30,499 रुपये हो गई है।

विज्ञापन

Mi A Series 32-inch TV

सेल ऑफर के दौरान आप इस लेटेस्ट टीवी को 11,490 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एचडी स्क्रीन, गूगल टीवी ओएस, डॉल्बी ऑडियो और अन्य एंट्री-लेवल फीचर्स के साथ आता है। SBI Credit Card से इसे खरीदने पर कंपनी एक्स्ट्रा 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।

ये भी पढ़ें : भारत के बाद Apple ने आर्मेनिया में IPhone यूजर्स को भेजी चेतावनी, क्या सच में हैक हो रहे हैं Phone?

विज्ञापन

ब्लौपंकट 43-इंच क्यूएलईडी टीवी

कंपनी का 43-इंच 4K QLED TV (43QD7050) सेल के दौरान 21,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, एक 50W स्पीकर और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

एमआई एक्स सीरीज 50 इंच टीवी

50 इंच के इस लेटेस्ट टीवी को आप फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये बेसिक फीचर्स के अलावा 4K पैनल, 30W स्पीकर और Google TV OS के साथ आता है।

विज्ञापन

ब्लौपंकट 55-इंच गूगल टीवी

ब्लौपंकट साइबरसाउंड जी2 सीरीज 2023 मॉडल 55-इंच गूगल टीवी (55सीएसजीटी7023) वेबसाइट पर 34,999 रुपये में उपलब्ध है। यह 4K IPS 60Hz स्क्रीन, Google TV OS, 60W स्पीकर और कई शानदार फीचर्स से लैस है। दूसरे, 65-इंच मॉडल (65CSGT7024) 42,999 रुपये में उपलब्ध है।

Hisense टॉरनेडो 65-इंच टीवी 2023

Hisense का ये नया टीवी (65A7K) 46,999 रुपये में उपलब्ध है। यह 4K पैनल, 61W साउंड आउटपुट, Google TV OS, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और कई शानदार फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola