Flipkart Sale Discount on iPhone 15 Series: इन दिनों एप्पल का iPhone 15 Pro फ्लिपकार्ट पर लगभग 1 लाख रुपये से कम कीमत पर बिक रहा है, जो कि एक बेहतरीन डील है, क्योंकि लॉन्च के वक्त भारत में इस फ्लैगशिप फोन की कीमत 1,34,900 रुपये रखी गई थी। iPhone 15 Pro सीरीज को iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद Apple ने बंद कर दिया है, लेकिन Flipkart और अन्य जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म अभी भी इसे बेच रहे हैं। चलिए इस खास iPhone डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
इन मॉडल्स पर खास ऑफर
iPhone 15 Pro को Flipkart पर 1,03,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। याद दिला दें कि डिवाइस को भारत में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि आपको इस पर 30,901 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि, यह ऑफर केवल नेचुरल टाइटेनियम और व्हाइट टाइटेनियम कलर मॉडल के लिए ही उपलब्ध है।
SBI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट EMI ट्रांजेक्शन पर 2,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर भी है। इससे फोन की कीमत घटकर 1,01,499 रुपये हो जाती है। यह एक बेहतरीन ऑफर है क्योंकि iPhone 15 Pro अभी भी एक दमदार फोन है और यह यूजर्स को Apple इंटेलिजेंस का एक्सेस भी देगा जो 28 अक्टूबर को आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रो मैक्स मॉडल ऑफर्स के साथ सिर्फ 1,13,249 रुपये में मिल रहा है।
iPhone 15 Plus पर भी बंपर छूट
जो लोग iPhone 15 Plus खरीदने की सोच रहे हैं, वे इसे अभी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। प्लस मॉडल फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो इसके लॉन्च प्राइस 89,900 रुपये से काफी कम है। इसलिए, फ्लिपकार्ट बिना किसी ऑफर के फोन पर 24,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।
ये भी पढ़ें : Jio, एयरटेल और VI ने जेब पर बोझ बढ़ाया…तो BSNL ने अपना जलवा दिखाया; दो महीने में नया रिकॉर्ड बनाया
नहीं दिखेगा ये मॉडल
हालांकि अगर आप नेक्स्ट-जेन प्लस मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि लीक्स में दावा किया जा रहा है कि Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के साथ प्लस मॉडल को बंद कर देगा और एक नया Air मॉडल पेश करेगा। इसलिए, हो सकता है कि आपको अगले साल प्लस मॉडल न देखने को मिले। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको iPhone 15 Plus मॉडल खरीदना चाहिए। अगर आपका बजट सही है और आपको अच्छी बैटरी लाइफ वाला बड़ा फोन चाहिए तो आप iPhone 16 Plus मॉडल खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।
iPhone 15 मॉडल पर भी डिस्काउंट
आखिर में, स्टैंडर्ड iPhone 15 मॉडल भी डिस्काउंट कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। डिवाइस को 55,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह इसकी मौजूदा कीमत 69,900 रुपये से कम है, यानी फ्लिपकार्ट पहने पर 13,901 रुपये की छूट दे रहा है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
18 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
20 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines