Flipkart Big Diwali Sale Discount on 5G Smartphone Under 20000: अगर आप भी काफी टाइम से एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. इन दिनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर कई गैजेट्स पर बंपर छूट मिल रही है. कई महंगे डिवाइस तो इस सेल में 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं. वहीं, आज हम आपको ऐसे ही 3 बेस्ट फोन बताएंगे जो 20 हजार के बजट में काफी शानदार फीचर्स के साथ आते हैं. चलिए इनके बारे में जानें…
Realme P2 Pro 5G
लिस्ट के पहले फोन की बात करें तो इसमें हमने realme P2 Pro 5G को रहा है जो एक Curved Display डिवाइस है जो लुक्स के मामले में तो कई महंगे फोन्स को टक्कट दे सकता है. डिवाइस में 8 GB RAM और 128 GB ROM देखने को मिल रही है. फोन में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP का रियर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है.
बैटरी के मामले में तो डिवाइस काफी दमदार है क्योंकि इसमें 5200 mAh की बैटरी है. साथ ही फोन में 7s Gen2 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है जो काफी पावरफुल है. यह फोन अभी बिना किसी ऑफर के 21,999 रुपये में मिल रहा है लेकिन SBI Debit Card के जरिए आप इस पर 2000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं जिससे इसका प्राइस 20 हजार रुपये से कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें : OnePlus के किस फोन को कब मिलेगा OxygenOS 15 अपडेट? लिस्ट में देखें अपना डिवाइस
Nothing Phone (2a) 5G
लिस्ट का दूसरा फोन काफी यूनिक डिजाइन के साथ आता है, जिसके बैक में आपको Iconic Glyph Interface देखने को मिलता है. नथिंग के फोन का बैक पैनल उन्हें बाकि सभी कंपनियों से अलग बनाता है. फीचर्स के मामले में भी डिवाइस काफी खास है क्योंकि इसमें 8 GB RAM और 128GB ROM और 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है.
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP (OIS) + 50MP रियर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इतना ही नहीं फोन में 5000 mAh बैटरी और दमदार Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर मिलता है. फोन की कीमत 21,999 रुपये है लेकिन आप इसे भी SBI Credit Card EMI ऑफर के साथ 1750 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.
POCO X6 Pro 5G
फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में POCO X6 Pro 5G पर भी बंपर छूट मिल रही है. जिसे आप अभी 20 हजार रुपये से कम में अपना बना सकते हैं. डिवाइस में 8 GB RAM, 256 GB ROM और 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है. कैमरा के मामले में तो ये फोन काफी जबरदस्त है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा मिल रहा है.
साथ ही इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है. डिवाइस में 5000mAh बैटरी और Dimensity D8300 Ultra प्रोसेसर है. फोन का प्राइस फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये है.
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines