Flipkart Big Diwali Sale: सितंबर महीने से ही अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन पर बड़ी सेल देखने को मिल रही है जहां कई प्रोडक्ट्स काफी सस्ते में मिल रहे हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर तो छप्परफाड़ ऑफर्स मिल रहे हैं। हाल ही में फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल खत्म हुई जिसके तुरंत बाद कंपनी ने Big Shopping Utsav Sale की घोषणा कर दी।
ये सेल 17 अक्टूबर को खत्म हुई जिसके बाद अब कंपनी फिर से एक और सेल के साथ वापस आ गई है। जी हां, दिवाली आ रही है ऐसे में कंपनी भी त्योहार का फायदा उठाते हुए अब Flipkart Big Diwali Sale लेकर आ गई है। जहां फिर एक बार स्मार्टफोन्स पर धांसू ऑफर्स देखने को मिलने वाले हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
Flipkart Big Diwali Sale कब शुरू होगी?
फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल साइट के मुताबिक ये सेल 21 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जबकि प्लस मेंबर्स इस सेल का मजा 20 अक्टूबर से ले पाएंगे। कंपनी ने सेल से पहले उन प्रोडक्ट्स को टीज किया है जिन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसमें iPhone और कई अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन सेल पेज पर दिख रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को भी टीज किया है जो सेल में काफी कम प्राइस पर मिलेंगे।
iPhone समेत ये स्मार्टफोन मिलेंगे सस्ते में
- iPhone 15, iPhone 15 Plus
- Motorola G85 5G
- SAMSUNG Galaxy S23 FE
- vivo V40 5G
Flipkart Big Diwali Sale: टॉप डील्स
ये वो स्मार्टफोन हैं जिन्हें कंपनी ने अपनी वेबसाइट के टॉप डील्स पेज पर लिस्ट किया है। ये सभी डिवाइस अपने प्राइस रेंज में सबसे दमदार फोन्स में से एक हैं। सेल में इन फोन्स पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है। हालांकि इसके अलावा भी कई स्मार्टफोन्स सेल में काफी सस्ते में मिलने वाले हैं।
बिग बिलियन डेज सेल की तरह दिवाली सेल में भी आपको ऑफर्स के साथ iPhone 15 सिर्फ 50 से 55 हजार रुपये के बीच में खरीदने का मौका मिल सकता है। वहीं, SAMSUNG Galaxy S23 FE भी 30 हजार रुपये के बजट में मिल सकता है। यही नहीं कंपनी कई अन्य गैजेट्स पर सेल के दौरान 80% तक डिस्काउंट देगी।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में धड़ाम गिरी iPhone 15 Pro की कीमत, सस्ते में खरीदने का आज लास्ट चांस
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
10 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
11 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
13 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
14 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
15 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines