Flipkart Big Diwali Sale Discount Offers on Smartphone: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल की घोषणा पहले ही हो चुकी है। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में दो बड़ी फेस्टिवल सेल कंप्लीट की हैं और अब कुछ ही घंटों बाद यानी 21 अक्टूबर से एक और बड़ी सेल शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए तो सेल अभी से यानी 20 अक्टूबर को ही लाइव हो गई है।
प्लेटफॉर्म पर सेल के दौरान पिछले सेल इवेंट की तरह ही डील्स देखने को मिलेंगी। कंपनी ने फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान मिलने वाली सभी डील्स से पर्दा उठा दिया जिसमें iPhone 15, Moto G85 जैसे कई पॉपुलर स्मार्टफोन शामिल हैं। चलिए जानें सेल में कौन-कौन से डिवाइस पर छूट मिलेगी।
मोटोरोला के Smartphones पर छूट
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मोटोरोला मोटो एज 50 प्रो 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। डिवाइस की एक्चुअल प्राइस 35,999 रुपये है, जिसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म 6,000 रुपये की छूट देने का वादा कर रहा है। इसका मतलब है कि मोटो एज 50 प्रो की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। कुछ ऑफर्स के साथ, इसकी कीमत 27,999 रुपये होगी।
9,999 रुपये में 5G Phone
वहीं इस सेल में मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की कीमत 21,999 रुपये होगी, जबकि मोटोरोला एज 50 नियो 23,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान, मोटो जी85 स्मार्टफोन 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा। मोटो जी45 की कीमत घटकर 9,999 रुपये हो जाएगी। डिवाइस को और भी कम कीमत पर पाने के लिए यूजर्स को कुछ बैंक कार्ड ऑफर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : दिवाली से पहले Samsung का धमाका! सस्ते में लॉन्च किया A-सीरीज का ‘Beautiful’ फोन
iPhone पर फिर से बड़ा डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान मोटोरोला के कुछ अन्य फोन भी कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। प्लेटफॉर्म ने अभी और डील का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि हाल ही में हुई फेस्टिव सेल की तरह ही पोको F6, पोको X6 प्रो, फोल्डेबल, वनप्लस 12, सैमसंग गैलेक्सी S24 पर भी छूट मिलेगी।
सेल में iPhone 15 सिर्फ 49,999 रुपये में मिलेगा। जबकि iPhone 15 Pro फिर एक बार एक लाख से कम में आ सकता है. वहीं, iPhone 15 Plus की कीमत दिवाली सेल में 59,999 रुपये होगी। सेल में सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Time Bomb Deals…
इतना ही नहीं कंपनी इस बार Time Bomb Deals भी ला रही है जहां आपको एक घंटे के लिए कुछ फोन सबसे कम प्राइस में मिलेंगे। टाइम बम डील्स 20 अक्टूबर को रात 12 बजे से 1 बजे तक लाइव रहेगी। टीजर के मुताबिक इस दौरान CMF Phone सिर्फ 12,499 रुपये में मिलेगा जबकि Oppo K12x 5G सिर्फ 10,749 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा कुछ और फोन भी इसमें शामिल हो सकते हैं जिसका खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines