Flipkart Big Diwali Sale Discount on iPhone 15 Pro: फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है और ये सेल 31 अक्टूबर तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट मिल रही है लेकिन आईफोन लवर्स के लिए तो ये सेल एक सुनहरा मौका है। जी हां, पिछले साल के रेगुलर आईफोन मॉडल से लेकर प्रो मॉडल पर इस वक्त सबसे ज्यादा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।
iPhone 15 Pro जिसे पिछले साल 1,34,900 रुपये में पेश किया गया था इस सेल में सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। डिवाइस की कीमत ऑफर्स के साथ 92,999 रुपये हो गई है यानी फोन पर 41 हजार रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। चलिए इस जबरदस्त डील के बारे में जानें…
Flipkart Big Diwali Sale Discount on iPhone 15 Pro
Flipkart Big Diwali सेल के दौरान iPhone 15 Pro बिना किसी ऑफर के 1,03,999 रुपये में लिस्टेड है। SBI Credit Card और Credit EMI के जरिए आप डिवाइस पर एक्स्ट्रा 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं जबकि एक्सचेंज ऑफर में कंपनी की पुराने फोन की वैल्यू के ऊपर एक्स्ट्रा 5000 रुपये की छूट दे रही है।
यानी अगर आप कोई पुराना एंड्राइड फोन एक्सचेंज करते हैं तो डिवाइस पर बोनस के साथ 10000 रुपये तक बचा सकते हैं जिसके साथ डिवाइस की कीमत 90 हजार रुपये के आसपास आ जाती है जो एक शानदार डील है। अगर आप 80 हजार का iPhone 16 खरीदने की सोच रहे थे तो 10 हजार और देकर प्रो मॉडल का मजा ले सकते हैं।
iPhone 15 Pro के खास फीचर्स
iPhone 15 Pro को एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम से तैयार किया गया है, जिसमें बेहतर टेक्सचर्ड मैट-ग्लास बैक और सिरेमिक शील्ड फ्रंट है। इसे छींटों, पानी और धूल से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो अलग-अलग एनवायरनमेंट में स्ट्रांग प्रोटेक्शन देता है। 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और प्रोमोशन तकनीक के साथ, iPhone 15 Pro 120Hz तक की रिफ्रेश ऑफर करता है। डायनेमिक आइलैंड फीचर अलर्ट और लाइव नोटिफ़िकेशन एक एनीमेशन में दिखाता है, जबकि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले लॉक स्क्रीन को अलग लुक देता है।
गेमिंग में तो जबरदस्त
A17 Pro चिप से लैस iPhone 15 Pro इमर्सिव मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। साथ ही इसमें पूरे दिन चलने वाली दमदार बैटरी लाइफ मिलती है। iPhone 15 Pro में 48MP प्राइमरी कैमरा समेत 3 कैमरा मिलते हैं। जबकि एक्शन बटन साइलेंट मोड, कैमरा, वॉयस मेमो जैसी पसंदीदा सुविधाओं के लिए एक कस्टमाइज करने का शॉर्टकट ऑफर करता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
49 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines