Flipkart Big Diwali Sale: 2 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल जारी है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डील्स देखने को मिल रही हैं। अभी कुछ और दिनों तक ये सेल लाइव रहेगी। रेगुलर डिस्काउंट के अलावा, कंपनी एसबीआई क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, पेटीएम ऑफर, एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ-साथ नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिल रहा है। सैमसंग समेत कई एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रांड फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट और डील की पेशकश कर रहे हैं। आइये सभी डील्स के बारे में जानते हैं।
https://youtu.be/zboVvUCIcC4?si=2-Py-SVRz1LHKiWe
रेडमी नोट 12 प्रो 5जी
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान Redmi Note 12 Pro 5G को 20,999 रुपये की रियायती कीमत पर पेश किया गया है। साथ ही फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। Redmi Note 12 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 SoC प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
सैमसंग गैलेक्सी F34
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली फेस्टिवल सेल में गैलेक्सी F34 का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये में उपलब्ध है। एसबीआई कार्ड पर एक्स्ट्रा 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। गैलेक्सी F34 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है और यह ऑक्टा-कोर Exynos 1280 SoC प्रोसेसर मिलता है।
पोको F5 5G
भारत में फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान पोको F5 की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। खरीदार एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। Poco F5 5G स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 SoC चिपसेट से लैस है। यह 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
https://youtu.be/-KPUGNIhU2w?si=-sESzMt6GlIUMN18
तीनों में से कौन सा बेस्ट?
पावर के मामले में पोको F5 5G में एक दमदार स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 SoC चिपसेट मिलता है। इसके बाद आप रेडमी के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि बैटरी के मामले में सैमसंग इस सेगमेंट का विनर बन जाता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines