Flipkart Big Diwali Sale 2024: एप्पल का लेटेस्ट आईफोन 16 खरीदने का प्लान कई लोगों का है लेकिन हर किसी की जेब इसे खरीदने की मंजूरी नहीं दे रही है। ऐसे में कुछ ग्राहकों की लिस्ट में आईफोन 15 भी शामिल है। ऐसे आईफोन यूजर्स के लिए जो अभी भी आईफोन 12, 13 या 14 का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने आईफोन को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो उनके लिए आईफोन 15 खरीदना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
दरअसल, हजारों रुपये की छूट के साथ आईफोन 15 का 128 जीबी वेरिएंट हजारों रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के तहत आईफोन 15 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि आईफोन 15 को आप कितने रुपये में खरीद सकते हैं?
Apple iPhone 15 Price Discounts
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान आईफोन 15 को छूट के साथ मिल रहा है। आईफोन 15 का 128 जीबी वेरिएंट कुछ दिनों पहले 54,999 रुपये का मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ चुकी है और आप सेल के दौरान आईफोन 15 को 11901 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
जी हां, आईफोन 15 का 128 जीबी वेरिएंट 17 प्रतिशत छूट के साथ 69,900 रुपये की जगह 57,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर अन्य डिस्काउंट ऑपर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद आईफोन 15 को खरीदना और भी ज्यादा सस्ता हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Jio Diwali Offer: दिवाली से पहले जियो का इंटरनेट प्लान हुआ सस्ता!
iPhone 15 Bank Offers
बैंक ऑफर्स की मदद से आप आईफोन 15 को अधिक छूट के साथ खरीदा जा सकता है। SBI Credit Card और Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5 से 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है जिससे फोन को आसान किस्तों के साथ खरीदा जा सकता है।
पुराने फोन के बदले भी मिलेगी छूट!
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान आईफोन 15 पर एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप पुराने फोन को बदलकर 36,950 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। चुनिंदा मॉडल पर 4000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में आपके लिए आईफोन 15 और भी ज्यादा सस्ता हो सकता है।
ये भी पढ़ें- iPhone 16 सीरीज भी हुई सस्ती, देखें किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
3 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines