Flipkart Big Diwali Sale 2022: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू ना हो, ऐसा हो नहीं सकता है। प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सेल चलती रहती है। इस बार फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल की शुरुआत हो चुकी है, जिसका नाम बिग दिवाली सेल है।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) 16 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। ऐसे में आप अपने विशलिस्ट प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को 80 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है।
अभी पढ़ें – Redmi का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ करेगा Android Go पर काम
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के बाद बिग दिवाली सेल में भी आईफोन के कई मॉडल्स पर छूट मिल रही है। आज हम आपको आईफोन के उन मॉडल्स के ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Flipkart Big Diwali Apple iPhone Sale Offers
- Flipkart Big Diwali Sale में आईफोन 13 (iPhone13) को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 को 59,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन पर 1250 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। जबकि, 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह से आईफोन 13 पर कुल छूट 18,150 रुपये तक की दी जा रही है।
- आप चाहें तो फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल का फायदा उठाकर आईफोन 12 मिनी (Apple iPhone 12 Mini) भी खरीद सकते हैं। यहां पर आईफोन 12 मिनी 39,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। Flipkart Big Diwali सेल में इस फोन को आप काफी कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इस पर 1250 रुपये का बैंक ऑफर और 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में iPhone 12 Mini की कीमत और कम हो सकती है।
- बात करें अगर आईफोन 11 (Apple iPhone 11) की तो इस पर भी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 35,990 रुपये में लिस्टेड है। इस पर भी बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। काफी पुराना मॉडल होने के कारण इसे खरीदना एक अच्छा ऑप्शन नहीं है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
16 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
19 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
20 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
21 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines