Flipkart Big Billion Days Sale: फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल की आज आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर आप मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य गैजेट्स की खरीदारी करना चाहते हैं, तो बिना देर किए फ्लिपकार्ट की आधिकारिक साइट पर जाकर खरीद लें। यहां हम 4 चार ऐसे पावरफुल स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जो सेल के आखिरी दिन 10 हजार रुपये से कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Flipkart Big Billion Days Sale: 10 हजार से कम वाले धांसू स्मार्टफोन
Infinix HOT 30i
इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर इस दौरान 30% की डिस्काउंट के साथ 8,299 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह कीमत इंफिनिक्स हॉट टी 30 आई के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। यह 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भी आता है, जो इस समय 7,499 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में आपको 50MP का कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 6.6 inch का HD+ Display मिलेगा। डिवाइस G37 Processor से लैस आता है।
REDMI 12
बिग बिलियन डेज सेल की आखिरी दिन रेडमी 12 फोन भी भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के 4GB RAM+128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 6.79 inch डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Helio G88 Processor से लैस आता है।
POCO C51
पोको का यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे सेल के दौरान 40 फीसदी की डिस्काउंट के साथ 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन 6.52 inch की HD+ Display के साथ आता है। इसमें 8MP Dual Rear Camera और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस 5000 mAh की पावरफुल बैटरी और Helio G36 Processor द्वारा संचालित है।
यह भी पढ़ेंः iPhone, Samsung, समेत इन बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, क्या नंबर भी हो जाएगा बंद?
SAMSUNG Galaxy F04
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे इस दौरान फ्लिपकार्ट पर 43% की छूट के साथ 6,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन 6.5 inch का HD Display देखने को मिलता है। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस फोन के रियर में डुअल कैमरा (13MP + 2MP) सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का Front Camera है। डिवाइस 5000 mAh Lithium-Ion Battery और Mediatek Helio P35 Processor द्वारा संचालित है।
इन स्मार्टफोन्स पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसका लाभ लेकर फोन की कीमत और भी कम की जा सकती है। ऐसे में फोन खरीदने से पहले फ्लिपकार्ट की आधिकारिक साइट पर जाकर ऑफर सहित अन्य जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines