Flipkart Big Billion Days iPhone Offers: फ्लिपकार्ट इस महीने बिग बिलियन डेज 2024 की शुरुआत करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 सितंबर को अर्ली एक्सेस डील्स लाइव हो सकती हैं, जबकि सेल 30 सितंबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट BBD सेल 2024 बेहतरीन iPhone डील्स पाने का सबसे अच्छा समय हो सकता है। इस साल, खरीदार लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज, iPhone 14 और iPhone 13 स्मार्टफोन पर भारी छूट ले सकते हैं।
बिग बिलियन डे 2024 iPhone की कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। अगर आप आने वाली सेल में iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां कुछ डील्स दी गई हैं जिन्हें आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। हालांकि कंपनी ने इन iPhones की कीमत की पुष्टि नहीं की है और सिर्फ लीक्स में ये कीमतें सामने आई हैं।
Flipkart Big Billion Days 2024: iPhone Deals
सेल में कौन-सा iPhone कितना सस्ता मिलेगा? आइए जानें…
Flipkart BBD iPhone 13 की कीमत
मौजूदा कीमत और Flipkart BBD सेल के दौरान iPhone 13 काफी सस्ते में मिल सकता है। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि आईफोन 16 लॉन्च होते ही ये मॉडल डिस्कंटीन्यू हो जाएगा। वहीं, सेल के दौरान iPhone 13 की कीमत 40,000 रुपये से कम हो सकती है।
Flipkart BBD 2024 iPhone 14, iPhone 14 Plus की कीमत
पिछले साल ऑफर के बाद फोन की कीमत 53,000 रुपये से कम हो गई थी इस बार हम उम्मीद कर सकते हैं कि iPhone 14 का प्राइस 50,000 रुपये से कम होगा। इस बार ऑफर के साथ फोन की कीमत 46,000-47,000 रुपये हो सकती है। साथ ही, iPhone 14 Plus भी 50,000 रुपये से कम में मिल सकता है।
iPhone 15, iPhone 15 Plus की कीमत
लीक्स में कहा जा रहा है कि सेल के दौरान ऑफर के बाद iPhone 15 की कीमत 55,000 रुपये से कम हो सकती है। ‘प्लस’ मॉडल के पिछले रिकॉर्ड के आधार पर, उम्मीद है कि इस बार BBD सेल के दौरान ऑफर डील के साथ फोन की कीमत 60,000-65,000 रुपये के बीच होगी।
iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max की कीमत
Flipkart BBD सेल में छूट के बाद iPhone 15 Pro की कीमत 1.1 लाख रुपये से कम हो सकती है। टॉप-एंड वैरिएंट 1.2-1.3 लाख रुपये में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, ये सभी कीमतें सेल की शुरुआती में लिमिटेड टाइम के लिए लाइव हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
7 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines