Flipkart Big Billion Days Sale 8 अक्टूबर को लाइव होने वाली है और 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी। ई-कॉमर्स दिग्गज ने पहले ही वेबसाइट पर अपने ब्लॉकबस्टर डील्स को टीज करना शुरू कर दिया है, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है वह iPhone 14 और iPhone 14 प्लस पर मिल रही जबरदस्त डील्स है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज के दौरान iPhone की कीमत में 20,000 रुपये से अधिक की कटौती हो सकती है और यदि आप कार्ड ऑफर लगते हैं, तो डिवाइस 50,000 रुपये से 60,000 रुपये में मिल जाएगा।
हालांकि फ्लिपकार्ट ने iPhone 14 की सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स में कहा गया है कि iPhone 14 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध होगा और iPhone 14 Plus 60,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस डिस्काउंट में बैंक ऑफर भी शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान iPhone 13 की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी।
ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूज करने का मजा होगा दोगुना, मेटा ने पेश किया अपना पहला Generative AI Product
iPhone 14, iPhone 14 Plus के स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 14 एक पावरफुल डिवाइस है जो कई शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें पतले बेज़ेल्स के साथ 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो एक शानदार अनुभव देता है। डिस्प्ले एचडीआर कंटेंट को सपोर्ट करता है, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 नीटस है। सिक्योरिटी अनलॉकिंग के लिए डिवाइस में फेस आईडी सेंसर भी शामिल है।
iPhone 14 Plus काफी हद तक iPhone 14 के समान है, लेकिन एक बड़ा अंतर है: उनके डिस्प्ले का साइज। iPhone 14 Plus बड़े 6.7-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है। इसका आकार iPhone 14 Pro Max जैसा ही है। यदि आप बड़ी स्क्रीन वाले iPhone की तलाश में हैं, लेकिन बहुत अधिक पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो iPhone 14 Plus आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है।
iPhone 14 Plus A15 बायोनिक चिप पर चलता है, जिसका यूज iPhone 13 लाइनअप में भी किया गया है। iPhone 14 और 14 प्लस में 12-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। Apple का दावा है कि iPhone 14 का कैमरा परफॉर्मेंस उसके पिछले मॉडलों से बेहतर है, जिससे आप आसानी से शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। iPhone 14 और iPhone 14 Plus दोनों ही iOS प्री-इंस्टॉल के साथ आते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines