Flipkart Sale Discounts on Electronics: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इन दिनों बिग बिलियन सेल चल रही है। दिवाली से पहले शुरू हुई इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक से लेकर कई प्रोडक्ट भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। अगर आप अपने घर में टीवी, फ्रिज या वाशिंग मशीन लाने की सोच रहे तो फ्लिपकार्ट सेल का फायदा उठा सकते हैं। यहां 52 प्रतिशत तक छूट के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामानों को खरीदने का मौका है। 21 हजार रुपये से कम कीमत में आप टीवी, फ्रिज या वाशिंग मशीन खरीद सकते हैं, आइए डील्स एंड ऑफर के बारे में जानते हैं।
Xiaomi A series 40 inch Google TV
40 इंच का किफायती टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट सेल से 33 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं। यहां Mi का शाओमी ए सीरीज 40 इंच का स्मार्ट गूगल टीवी सिर्फ 19 हजार रुपये का मिल रहा है। इसकी असल कीमत 29,999 रुपये है। प्राइज डिस्काउंट के अलावा टीवी को बैंक और एक्सचेंज ऑफर की मदद से सस्ते में लिया जा सकता है। बैंक कार्ड के ऑफर्स के तहत चुनिंदा कार्ड पर 10% तक छूट पा सकते हैं। पुराना टीवी बदलने पर 3,100 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस तरह से 19 हजार का टीवी आपके लिए और भी सस्ता हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Amazon सेल में OnePlus Nord CE4 की गिरी कीमत
Redmi 43 inch Smart TV
रेडमी का 43 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट सेल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट फायरटीवी ओएस 7 टीवी 2024 छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर 52% छूट मिल रही है जिस वजह से 43 इंच का स्मार्ट टीवी 42,999 रुपये की जगह 20,490 रुपये मिल जाएगा। अधिक छूट के लिए ऑफर्स में मौजूद बैंक कार्ड का यूज कर सकते हैं जिससे 10% कैशबैक मिल सकता है। जबकि, एक्सचेंज छूट के तहत 4,100 रुपये तक बच सकते हैं।
Samsung Refrigerator
सैमसंग के 189 लीटर वाले सिंगल डोर 5 स्टार फ्रिज को फ्लिपकार्ट पर छूट के साथ बेचा जा रहा है। 21,999 रुपये की जगह आप इस फ्रिज को 17,890 रुपये में खरीद सकते हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिल रहा है। जबकि, एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,300 रुपये तक छूट मिल सकती है।
Godrej Refrigerator
गोदरेज का 237 लीटर रेफ्रिजरेटर 13 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। ये डबल डोर फ्रिज 22,990 रुपये की जगह 19,990 रुपये में मिल रहा है। Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट मिलेगी। पुराना फ्रिज बदलने पर आप 5,300 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 101 साल तक पानी की टंकी में नहीं जमेगी काई! जानें कैसे?
LG 8 kg Washing Machine
वाशिंग मशीन खरीदने का सोच रहे हैं तो आप पूरी तरह से ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन को सस्ते में खरीद सकते हैं। सेल के दौरान 8 किलोग्राम वाली एलजी की वाशिंग मशीन 36% छूट के साथ मिल रही है। इसे आप 29,990 रुपये की जगह 18,990 रुपये में खरीद सकते हैं। HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 10% का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। पुरानी वाशिंग मशीन बदलने पर 3,050 रुपये तक बचा सकते हैं।
Samsung 8 kg Washing Machine
सैमसंग की 8 किलोग्राम वाली वाशिंग मशीन 27% छूट के साथ मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर टॉप लोडेड ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की कीमत 27,000 रुपये की जगह 19,490 रुपये है। HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10% का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। पुरानी वाशिंग मशीन बदलने पर 3,050 रुपये तक बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio दे रहा है रोजाना 3 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा!
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines