Flipkart Sale Discount on Motorola Moto G85: मोटोरोला मोटो G85 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और अब ये मिड-रेंज डिवाइस बिग बिलियन डेज सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते में मिल रहा है। इन दिनों मोटोरोला मिड-रेंज सेगमेंट में काफी बेहतरीन फोन पेश कर रहा है, जो कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देते दिख रहे हैं। अगर आप भी मोटोरोला मोटो G85 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी लेटेस्ट डील के बारे में अभी जान लेना चाहिए।
Motorola Moto G85 पर डिस्काउंट ऑफर
मोटोरोला मोटो G85 फ्लिपकार्ट पर इस वक्त 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है, जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। याद दिला दें कि मोटोरोला के इस फोन को देश में 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि डिवाइस पर इस वक्त 1,000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है।
चूंकि यह एक नया डिवाइस है, इसलिए आप बहुत ज्यादा डिस्काउंट की उम्मीद नहीं कर सकते लेकिन आप HDFC बैंक कार्ड पर 1,250 रुपये तक की छूट ले सकते हैं और इस मोटोरोला फोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप पुराने सैमसंग A50 पर 2000 रुपये तक बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अक्टूबर में धमाका करने आ रहे हैं ये 5 Smartphone, तीसरा वाला तो iPhone को देगा टक्कर
Motorola Moto G85: फीचर्स
मोटो G85 नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट से लैस है। डिवाइस को Antutu प्लेटफॉर्म पर 4,84,000 स्कोर मिला है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्कोर तो नहीं है, लेकिन एक बेहतर नंबर है। यह टेस्ट एक ऑल-इन-वन बेंचमार्क टेस्ट है जो डिवाइस के CPU, GPU, मेमोरी और स्टोरेज का एनालिसिस करता है। मोटोरोला 2 साल के Android OS अपग्रेड लेकिन चार साल के सिक्योरिटी पैच दे रहा है।
मिलेगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
इसमें बायोमेट्रिक के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। मोटोरोला डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर सेटअप है। स्मार्टफोन IP52-रेटेड भी है, जिसका मतलब है कि यह पानी के छींटों से बच सकता है और बारिश के मौसम में खराब नहीं होगा।
कैमरा भी है जबरदस्त
Moto G85 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LTIA 600 सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines